ज्यादातर पुरुष महिलाओं में क्या नोटिस करते है

आप कई बार सोचती हैं कि आपमें क्या कमी है, जो वो पुरुष आपसे प्यार नहीं करता। ऐसे में आपके दिमाग में यही सवाल घूमता है कि पुरुष महिलाओं में क्या नोटिस करते हैं, किन चीजों से सबसे ज्यादा अट्रैक्ट होते हैं? जैसे पुरुषों के लिए महिलाओं को समझ पाना आसान टास्क नहीं, वैसे ही महिलाओं के लिए पुरुषों को समझना मुश्किल होता है। पुरुष जितनी बार महिलाओं से मिलते हैं उनकी अलग-अलग चीजों को नोटिस करते हैं जिन्हें जानकर महिलाएं हैरान हो जाएंगी। कुछ ऐसी ही चीजों के बारे में आज यहां बताने जा रहे हैं......

दिखावा
पुरुष महिलाओं के दिखावा करने की आदत को भी बहुत नोटिस करते हैं, फिर चाहे वो स्टेटस से जुड़ी हो या पर्सनैलिटी। कई बार औरतें नकली बाल, आईलैश, नकली नाखून लगाकर पुरुषों को इम्प्रेस करने की कोशिश करती हैं, लेकिन यकीन मानिए पुरुष इन चीज़ों को भी नोटिस करते हैं और उन्हें इस प्रकार के दिखावा बिल्कुल पसंद नहीं आते। उन्हें लगता है महिलाओं के इस दिखावे के चक्कर में अच्छा-खासा खर्चा उठाना पड़ सकता है। उन्हें सिंपल और सोबर लुक ज्यादा पसंद आता है। तो मोम की गुड़िया दिखने के बजाय नेचुरल दिखने की कोशिश करें।
Other things: ड्रेसिंग स्टाइल, मुस्कान, आंखे, बाल, वजन, पैर, स्किन।

कपड़े पहनने का तरीका
इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं, लेकिन पुरुष महिलाओं की ड्रेसिंग स्टाइल को सबसे ज्यादा नोटिस करते हैं। हालिया सर्वे में इस बात का पता चला है कि पुरुषों को क्लासी कपड़े पहनने वाली महिलाएं बहुत पसंद आती हैं, क्योंकि आपका स्टाइल आपके बारे में बहुत कुछ बताता है। हाई हील्स पहनकर वॉक, वॉच कैरी करने का स्टाइल ये सारी चीजें महिलाओं की पर्सनैलिटी को डिफाइन करती हैं। पुरुषों को फैशन से कुछ लेना-देना नहीं है, ऐसा सोचना भी गलत है। उन्हें काफी चीजें पता होती हैं और वो इसी को ध्यान में रखकर महिलाओं को नोटिस करते हैं।
तो जब भी ऑफिस या पार्टी के लिए तैयार हों, एक बार पुरुषों का ख्याल जरूर करें, क्योंकि आपका स्टाइल ज़रूर नोटिस हो रहा है।

आपकी मुस्कान
महिलाओं की एक प्यारी सी मुस्कान किसी भी पुरुष को अट्रैक्ट करने के लिए काफी होती है। पुरुष इसे सबसे पहले नोटिस करते हैं, क्योंकि उनके लिए चेहरे की मुस्कान महिलाओं के अंदर की पॉजिटिव फीलिंग बयां करती है। इससे बातों का सिलसिला जल्द शुरू किया जा सकता है। महिला के चेहरे पर मुस्कान, पुरुष को भी कॉन्फिडेंट फील कराती है।
बहुत सारी स्टडीज़ में भी यह देखा गया है कि प्यारी सी हंसी आपके अंदर की पॉजिटिविटी को दर्शाती है और जब कोई पुरुष किसी महिला से पहली बार मिलता है, तो वो सबसे पहले उसकी हंसी को नोटिस करता है। तो आपकी एक प्यारी सी स्माइल बहुत लोगों को आपका दिवाना बना सकती है। लेकिन बनावटी हंसी काफी सारे काम बिगाड़ भी सकती है। तो दिल से हंसे और खुलकर हंसे।

आंखें
दूसरी चीज जो पुरुष महिलाओं में नोटिस करते हैं, वो हैं उनकी आंखें। कहा भी जाता है कि आंखें ही दिल की जुबां होती हैं, जो किसी के बारे में बहुत कुछ बिना कहे बता देती हैं। आंखों को देखकर सच और झूठ को जाना जा सकता है। इसलिए आंखों का अट्रैक्शन सबसे इफेक्टिव अट्रैक्शन माना जाता है जो किसी भी अनजान को आपका दीवाना बना सकती हैं। एक सर्वे के मुताबिक लगभग 70 प्रतिशत पुरुष महिलाओं की आंखों के ही कायल होते हैं। आंखों की तारीफ करके पुरुष महिलाओं के दिल में आसानी से जगह बना लेते हैं।

बाल
बिल्कुल सही, पुरुषों को महिलाओं के लंबे और घने बाल बहुत अच्छे लगते हैं। तो पॉर्लर में घंटों बैठकर बालों की स्टाइलिंग करना टाइम बर्बाद करना नहीं है। बालों से पुरुष जल्दी अट्रैक्ट होते हैं। पुरुषों की नजर में आपके बाल आपकी पर्सनैलिटी को बयां करते हैं। इसके साथ ही ये भी जानना बहुत जरूरी है कि बालों से आने वाली हल्की-हल्की खुशबू बहुत बड़ा काम कर जाती है। महिलाओं के कलर किए बाल भी उन्हें बहुत भाते हैं। यानी बालों की स्टाइलिंग, कलरिंग को लेकर कॉन्फिडेंट रहें, लेकिन इस बात का भी उतना ही ध्यान रखें कि वो स्टाइल आपके चेहरे पर सूट करता हो।

वजन
इसका ख्याल महिलाओं से ज्यादा पुरुषों को होता है। सुनने में अजीब लगने वाली ये बात काफी हद तक सही है। कई बार वो महिलाओं से वजन को लेकर डिस्कशन भी कर लेते हैं, लेकिन इसका मतलब आपमें किसी बदलाव की गुंजाइश करना नहीं है। ये बस पुरुषों द्वारा नोटिस की जाने वाली चीजों का ही एक हिस्सा है।
सर्वे में यह भी सामने आया कि बहुत सारे पुरुषों को पतली और लड़कियां ज़्यादा पसंद नहीं आतीं। तो डाइटिंग करके साइज़ ज़ीरो बनने का चक्कर छोड़ दें। संतुलित मात्रा में हेल्दी खाना आपके वजन को कंट्रोल करने के साथ ही स्किन के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। अगर आपके मोटापे पर पुरुष कोई कॉमेंट करता है, तो इसे ज्यादा पर्सनली न लें। बस समझ जाएं कि वो पुरुष आपके लिए नहीं बना।

पैर
इसमें चौंकने वाली कोई बात नहीं। ज्यादातर महिलाएं इस बात से वाकिफ होती हैं कि पुरुषों को उनके पतले और लंबे पैर बहुत अच्छे लगते हैं। गर्मियों में महिलाएं स्कर्ट्स और शॉर्ट्स पहनकर अपने खूबसूरत पैरों से पुरुषों को जल्दी अट्रैक्ट कर सकती हैं। लेकिन अगर आपके पास लंबे पैर नहीं हैं, तो उन्हें अट्रैक्ट करने के लिए टेंशन लेने की जरूरत नहीं। आप अपने पैरों की अच्छे से देखभाल कर पुरुषों को आकर्षित कर सकती हैं। पेडीक्योर, मॉइश्चराइज़िंग क्रीम बेस्ट ट्रीटमेंट है।

स्किन
इंटरेस्टिंग और थोड़ा सा शॉकिंग भी। लेकिन पुरुष महिलाओं की त्वचा की रंगत और कील-मुहांसों रहित चेहरे को बहुत पसंद करते हैं, क्योंकि इससे आपके हेल्दी होने का पता चलता है। सॉफ्टनेस के साथ ही हेल्दी स्किन के लड़के दिवाने होते हैं। तो घर से निकलने से पहले और घर जाने के बाद मेकअप हटाकर नाइट क्रीम लगाएं और पानी भरपूर मात्रा में पिएं। साथ ही सही समय पर सोना और 6-8 घंटे की नींद लेने से भी स्किन काफी अच्छी रहती है।


buttons=(Accept !) days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top