Charles Manson murderer, Killer charls
नई दिल्ली: उसे खूंखार कातिल कहें या लड़कियों को सम्मोहन करने वाला। उसमें ऐसी बात है कि लड़कियां उसकी दीवानी बन जाती है और उसके लिए कुछ भी करने को तैयार हो जाती है। ऐसे ही वह कई लड़कियों को बर्बाद कर चुका है।
तीन खूबसूरत लड़कियों के गैंग का सरगना चार्ल्स के एक इशारे पर तीनों लड़कियां किसी भी इंसान को बेदर्दी से मौत के घाट उतार देती थीं। इस सीरियल किलर के किस्से इन दिनों पूरी दुनिया की जुबान पर हैं।
सात लोगों की हत्या के आरोप में आजीवन कारावास की सजा काट रहे चार्ल्स की आधी से ज्यादा जिंदगी जेल में ही बीती है। चार्ल्स बचपन से ही आपराधिक गतिविधियां में शामिल हो गया था। हर बार जेल से छूटने पर वह फिर कोई क्राइम कर जेल चला जाता। अपराध की दुनिया में आने के बाद उसकी मुलाकात तीन वेश्याओं से हुई, जो उसके लिए काम करने लगी। तीनों लड़कियां इसकी हर बात पर यकीन करती थी।
इस गैंग ने एक परिवार पर हमला कर एक कपल को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया। इन हत्याओं से पूरा अमेरिका दहल गया था। इसके बाद पुलिस ने इन आरोपियों को गिरफ्तार किया। अब इस किलर की शिकार बनी है 26 साल की एफ्टन एलेन बर्टन। ये युवती 80 साल के बूढ़े चार्ल्स मेनसन की दीवानी हो गई है। चार्ल्स की दीवानी एफ्टन ने भी उसकी तरह अपने माथे पर क्रॉस बनवा लिया है और वह पिछले सात साल से चाल्र्स को निर्दोष साबित करने की कोशिश में लगी है। चार्ल्स एफ्टन को 'स्टार' के नाम से पुकारता है।