एक कहावत है कि दिन की शुरूआत अच्छी हो तो पूरा दिन अच्छा गुजरता है। शास्त्रों में भी कुछ इसी तरह की बात कही गई और बताया भी गया है कि अगर सुबह-सुबह कुछ चीजें के दर्शन हो जाएं तो इसका मतलब है कि दिन शुभ और लाभप्रद रहेगा। तो आइए देखें शास्त्रों के अनुसार किन चीजों को देखने से दिन शुभ और किसे देखने से दिन अशुभ होता है।
सुबह सुबह श्रृंगार की हुई सुहागन स्त्री का दर्शन बड़ा ही शुभ माना जाता है। अगर घर का दरवाजा खोलें और सामने लाल वस्त्र में सुहागन स्त्री दिख जाए तो मतलब यह है कि आज आपको लाभ मिलने वाला है या कोई बड़ा काम बनने वाला है।
अगर सुबह उठते ही आपको वेदों के दर्शन हो जाएं या वेद पाठ करने वाले पुरूष दिख जाएं तो दिन बड़ा ही शुभ होता है।
सुबह उठें और दरवाजा खोलते ही गाय नजर आए तो यह शुभ संकेत माना जाता है। नींद खुलते ही गाय की आवाज कानों में आना भी अच्छा शगुन माना जाता है। शास्त्रों के अनुसार सुबह किसी भी गाय का दिखना शुभ होता है लेकिन काले रंग की गाय दिखे तो यह उत्तम होता है।
सुबह के समय आंख खुलते ही अग्नि के दर्शन हो जाएं तो यह अच्छा शगुन माना जाता है। इससे आप दिन भर उर्जावान और सक्रिय रहते हैं।
शास्त्रों में बताया गया है कि 'कराग्रे वसते लक्ष्मी करमध्ये सरस्वती। करमूले तू गोविन्दः प्रभाते करदर्शनम॥'
यानी हथेली में लक्ष्मी, सरस्वती और गोविंद का वास होता है। इसलिए कुछ न हो तो नियमित रूप से सुबह उठने पर सबसे पहले हथेली को देखें इससे बुरे प्रभाव दूर होते हैं और दिन अनुकूल बना रहता है।
सुबह-सुबह हवन देखना भी शुभ और मंगलकारी माना जाता है