मुंबई। मशहूर अभिनेत्री शबाना आजमी के एनजीओ मिजवान वेलफेयर सोसायटी ने मुंबई में शनिवार एक फैशन शो का आयोजन किया। मिजवान शबाना के पिता मशहूर शायर कैफी आजमी का पैतृक गांव था। गांव के लिए पैसा एकत्र करने के लिए शबाना ने ये फैशन शो आयोजित किया। जिसमें बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियों ने रैंप पर वॉक किया।
इस शो में पहली बार हमें ऐसी जोड़ियां देखने को मिली जो यूं तो किसी पार्टी फक्शन में दिख जाती हैं, लेकिन रैंप पर पहली बार दिखीं। शबाना आजमी के NGO के सपोर्ट में पूरा बॉलीवुड उतर आया।
इस शो में अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, अनिल कपूर, सोनम कपूर और कई सितारे भी शामिल हुए। शो में महानायक अमिताभ बच्चन उनकी पत्नी जया बच्चन , बेटे अभिषेक बच्चन और बेटी श्वेता बच्चन रैंप वॉक करते नजर आए। उनके अलावा इस मौके पर शत्रुघ्न सिन्हा ने भी अपनी बेटी सोनाक्षी सिन्हा और अनिल कपूर अपनी बेटी सोनम कपूर के साथ मौजूद थे। इनके अलावा अदिति राव हैदरी, सोफी चौधरी, फ्रेडी दारूवाला, तन्वी आजमी, सहुकत आजमी और फरहान अख्तर की पत्नी अधुना अख्तर सहित कई नामचीन हस्तियां मौजूथ थी। आपको बता दें कि इस इवेंट का आयोजन ग्रैंड हयात मुंबई में किया गया था।
कैफी आजमी की शुरू की गई ये मुहिम अब उनकी शबाना आगे बढ़ रही हैं। एक बेटी के लिए इससे बड़ी क्या बात हो
सकती है। शबाना आजमी का ये फैशन शो उत्तर प्रदेश के एक छोटे से गांव मिजवान के लोकल कपड़े बुनने वाले मजदूरों के लिए फंड इकट्ठा करती है। और इसी लिए शबाना का ये मिजवान फैशन शो हर साल किया जाता है। इस साल इस पूरे शो को डिजाइन करने का जिम्मा उठाया है मनीष मल्होत्रा ने। ड्रेस से लेकर थीम तक सबकुछ मनीष ने किया है ।