kavita from Punjab , lottery winner of Punjab
गुरदासपुर। पंजाब स्टेट बैसाखी बंपर का एक करोड़ रुपए का पहला इनाम झूलन महल की कविता को मिला है। वे अपने माता-पिता, तलाकशुदा बहन और उसके दो बच्चों के साथ यहां एक कमरे के मकान में रहती हैं। उनके पिता कढ़ी-चावल की रेहड़ी लगाते हैं। वे खुद घर पर ही ब्यूटी पार्लर का काम करती है।
लॉटरी जीतने पर उन्होंने कहा, 'जीवन में पहली बार लॉटरी खरीदी थी। एक करोड़ जीतने की कभी उम्मीद ही नहीं की थी। यह सब माता रानी की कृपा है। जितना पैसा मिलेगा उसमें से कुछ दान करूंगी। उसके बाद एक घर बनवाऊंगी और ब्यूटी पार्लर खोलूंगी।'
कभी सपने में भी नहीं देखे करोड़
कविता ने कहा कि वे बटाला रिश्तेदार के यहां गई थीं। लॉटरी बेचने वाले ने जिद की तो टिकट खरीद लिया। लेकिन एक करोड़ रुपए तो कभी सपने में भी नहीं देखे थे। भगवान ने रातोंरात हमारे दिन बदल दिए। वो जब भी देता है छप्पर फाड़कर देता है।