मुंबई। एक ऐसा पिता जिसने अपने बेटे को सिर्फ इसलिए खो दिया। क्योंकि वो उसका कभी अच्छा दोस्त ही नहीं बन पाया। पहली बार ऋषि कपूर ने अपने दिल की बात की है। पहली बार ऋषि ने ये खुलासा किया है कि वो रणबीर के साथ नहीं रहते और रणबीर अपनी गर्लफ्रेंड के साथ अलग घर में खुश हैं।
बॉलीवुड में वाकई रिश्ते काफी अजीब होते हैं। यहां पल में रिश्ते कब बदल जाते हैं पता ही नहीं लगता। अब देखिए बॉलीवुड का सबसे बड़ा और सबसे प्यारा माना जाने वाला परिवार कपूर परिवार में भी इसकी चपेट में आ चुका है। ऋषि कपूर और रणबीर कपूर के रिश्ते को लेकर ना जाने कितनी ही बातें उड़ीं। लोगों ने ना जाने कितने सवाल पूछे। कभी ये कहा गया कि रणबीर ने अपना घर छोड़ दिया है। कभी ये कि रणबीर लिव इन में रहने लगे हैं। पर हर बार रणबीर ने ऐसी किसी भी खबर से इंकार किया है। पर पहली बार ऋषि कपूर ने खुल कर कुछ कहा है।