महिलाएं रिलेशनशिप को लेकर जल्दी सीरियस हो जाती हैं और पार्टनर से भी उसी गंभीरता की उम्मीद करती हैं। कभी फैमिली, कभी करियर, कभी स्टेबल न होना आदि कई सारी खामियों को पुरुष महिलाओं के सामने रखकर कमिटमेंट करने से बचते हैं। इसकी वजह से रिलेशनशिप ज्यादा दिनों तक नहीं चल पाती।
शायद इन्हीं वजहों से महिलाएं अपने हमउम्र पुरुषों के साथ रिलेशनशिप में नहीं पड़ना चाहतीं। वो खुद से बड़ी उम्र और मैच्योर मैन तलाश करती हैं। विस्तार से जानते हैं वो वजहें जिनके चलते महिलाएं मैच्योर पुरुषों की तरफ अट्रैक्ट होती हैं......
1. उन्हें पता होता है कि महिलाओं को ट्रीट कैसे करना है
अपनी बातों को कहने का तरीका, महिलाओं के लिए कार का दरवाजा खोलना, अंदर जाने के लिए महिलाओं को पहले ऑफर करना, इन सभी आदतों को अपनी उम्र से बड़े पुरुषों में नोटिस किया जा सकता है। इसकी कमी हमउम्र पुरुष में आमतौर पर देखी जा सकती है। लेकिन इन सबके अलावा एक मैच्योर पुरुष को पता होता है कि किन चीजों से महिलाएं खुश होती हैं, किस तरह की बातें उन्हें अट्रैक्ट करती हैं। डेट पर किन चीजों को अवॉयड करना है, ये सभी बातें।
2. स्टेबल होते हैं
महिला की उम्र से बड़े पुरुष मेंटली हो या फिजिकली, काफी हद तक स्टेबल होते हैं। उन्हें रिलेशनशिप में किन बातों का ध्यान रखना है अच्छे से मालूम होता है। वो आर्थिक रूप से भी स्ट्रॉन्ग होते हैं। बेवजह की रोक-टोक, एक्स्ट्रा पज़ेसिव होने की प्रॉब्लम उनके साथ बहुत कम होती है। परेशानियों को सुनना, गलतियों को माफ कर देना उनकी आदतों में शामिल होता है। इस वजह से ही महिलाएं उनकी तरफ बहुत जल्दी अट्रैक्ट हो जाती हैं और उनके साथ रिलेशनशिप रखना पसंद करती हैं।
Other things: कॉन्फिडेंट होते हैं, सेटल्ड होते हैं, गलतियां नहीं करते, कन्फ्यूज़ नहीं रहते, आकर्षक होते हैं, नखरे पसंद नहीं होते, सेफ फील कराते हैं।
3. सेटल्ड होते हैं
करियर की बात करें, तो ओल्डर मैन ज़्यादातर सेटल्ड होते हैं, स्ट्रगलर नहीं। इससे महिलाएं फाइनैन्शियली टेंशन फ्री रहती हैं। साथ ही उन्हें किसी ऐसे पुरुष के साथ उठना-बैठना, घूमना-फिरना बहुत पसंद होता है जो किसी कंपनी के सीईओ, वीपी या मैनेजर हों, क्योंकि उन्हें लोग जानते हैं, पहचानते हैं, जिसका फायदा महिलाओं को मिलता है। मैच्योर पुरुष कितना ही महिलाओं के साथ वक्त बिताए, लेकिन उनका फोकस हमेशा करियर पर ही होता है। इसे महिलाएं किसी से शेयर नहीं करतीं, लेकिन उन्हें अच्छा बहुत लगता है।
4. कॉन्फिडेंट होते हैं
उम्र में बड़े पुरुष अपने पहनावे, लुक्स, बातचीत करने के तरीकों को लेकर हमेशा कॉन्फिडेंट रहते हैं। उन्हें पता होता है कि आजकल की महिलाएं किन बातों से इम्प्रेस होती हैं। वो अपनी बातों को बिल्कुल सीधे तरीके से उनके सामने रखते हैं। महिलाओं को अपनी तारीफें सुनना बहुत अच्छा लगता है, लेकिन वो फ्यूचर, स्टेटट, रिलेशनशिप को लेकर किस हद तक सीरियस होती हैं इन सबकी जानकारी इन पुरुषों को होती है। इसे ध्यान में रखकर वो अपनी बातों को कॉन्फिडेंटली रखते हैं जिससे महिलाएं अट्रैक्ट होती हैं।
5. गलतियां नहीं करते
हमउम्र पुरुष के साथ डेट कर रही हों या उनके साथ रिलेशनशिप में हों, वो कई सारी ऐसी गलतियां करते रहते हैं जिसके लिए न तो उन्हें कोई पछतावा होता है और न ही वो उनसे कोई एक्सपीरियंस लेते हैं। वहीं मैच्योर पुरुषों के अंदर इस बात को बड़ी ही आसानी से नोटिस किया जा सकता है। डेटिंग में उन्हें एक अच्छा खासा अनुभव होता है और अगर ये मैच्योर मैन शादी-शुदा रह चुके हैं, तो गलतियां होने की उम्मीद बिल्कुल न के बराबर होती हैं।
6. कन्फ्यूज़ नहीं रहते
डेट हो, रिलेशनशिप या शादी की बात, हर मामले में मैच्योर पुरुषों का नज़रिया क्लियर होता है कि उन्हें करना क्या है। महिलाएं भले ही किसी बात को लेकर इमोशनल हो जाएं और उन्हें इमोशनल फूल बनाने की कोशिश करें, लेकिन उन्हें बेहतर तरीके से पता होता है कि उनके लिए उस वक्त क्या चीज सही है और क्या गलत। साथ ही उसे कैसे हैंडल करना है। वो अपने डिसिशन को थोंपते नहीं, बल्कि उन्हें महिलाओं को अच्छे तरीके से समझाने की कोशिश करते हैं।
7. आकर्षक होते हैं
बहुत सी महिलाओं को पुरुषों के ग्रे बाल, हल्की दाड़ी बहुत पसंद आती है। साथ ही उनके चेहरे पर नजर आ रही उनकी उम्र भी, जो उन्हें एक्सपीरियंस होने का लाइसेंस भी देती है। मैच्योर पुरुषों के सिर्फ लुक्स में ही नहीं, उनके बात करने के तरीकों, बर्ताव करने के तरीके में बहुत सारी चीजों को नोटिस किया जा सकता है।
8. नखरे पसंद नहीं होते
टीनएजर्स या हमउम्र पुरुष ज्यादातर दिखावों में विश्वास रखते हैं। उन्हें सड़कों पर हाथ पकड़कर घूमना, एक-दूसरे को हाथों से खिलाना, बाइक पर घंटों घूमना जैसी चीजें बहुत पसंद होती हैं। लेकिन ओल्डर मैन ये सब करने से बचते हैं। इसका मतलब ये बिल्कुल भी नहीं कि उन्हें महिलाओं को पैंपर करना बिल्कुल नहीं आता, बस उनका तरीका थोड़ा अलग होता है। सरप्राइज पार्टी और गिफ्ट्स जैसे आइडियाज़ उनकी लिस्ट में शामिल होते हैं। इनसे महिलाएं बहुत जल्द अट्रैक्ट और इम्प्रेस होती हैं।
9. सेफ फील कराते हैं
ये बात काफी हद तक सही है। जब महिलाएं की सेफ्टी की बात होती है, तो वो हमेशा मैच्योर पुरुषों को प्रेफर करती हैं, क्योंकि वो फिजिकली से ज्यादा मेंटली स्ट्रॉन्ग होते हैं, सिचुएशन को कैसे हैंडल करना है उन्हें अच्छे तरीके से पता होता है। किन चीजों से बात बन सकती है, किन से बिगड़ सकती है। इसका उन्हें बेहतर अंदाजा होता है।