नेहा धूपिया क्यों नहीं आना चाहती बिग बॉस मे पढ़िए

आगरा। बॉलीवुड अभिनेत्री नेहा धूपिया का कहना है कि आज नंबर-वन की पोजीशन पर बने रहने के लिए कई जतन करने पड़ते हैं। वैसे, गेम में बने रहने का जोड़-तोड़ केवल बॉलीवुड में ही नहीं, बल्कि हर क्षेत्र में है। कॉरपोरेट जगत में यह आसानी से देखा जा सकता है। खुद के छोटे परदे पर जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि अच्छे ऑफर पर विचार करुंगी, लेकिन बिग बॉस जैसे किसी शो में कभी नहीं आऊंगी।

एक व्यावसायिक कार्यक्रम में शुक्रवार को आईं नेहा का कहना है कि हर सिनेमा का अपना अलग महत्व होता है, चाहे मराठी हो या बंगाली। बताया कि जल्द ही उनकी दो फिल्में आनी वाली हैं। इनमें से एक है मोह-माया-मनी। यह एक थि्रलर बेस्ड फिल्म है। आगरा की तारीफ करते हुए कहा कि वह अपनी पहली फिल्म कयामत के बाद दूसरी बार यहां आई हैं। यहां आना हमेशा रोमांचक रहा है। बहुत सुंदर शहर है। लाजवाब संस्कृति के साथ शानदार लोग हैं।

नेहा का मानना है कि फिल्मों के सीक्वल और प्रीक्वल का चलन है। खास बात यह है कि यह जबरदस्त रूप से हिट भी हो रहे हैं। बीते वर्ष कई ऐसी फिल्में रिलीज हुई हैं। हाल में रिलीज हुई फास्ट एंड फ्यूरियस का सातवां भाग इसका ताजातरीन उदाहरण है।


Tags

buttons=(Accept !) days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top