ये लड़का फ्लाइट के पहिए पर बैठकर जकार्ता जा पहुंचा

जकार्ता। इंडोनेशिया के एक युवक का सपना था, जकार्ता घूमने का। लेकिन साहसिक कारनामा करते हुए। इसके लिए उसने अपनी जान जोखिम में डाल दी। 21 साल का मारियो स्टीवन अंब्रीता सुमात्रा के पेकन बारू एयरपोर्ट से जकार्ता जाने वाले विमान के लैंडिंग गियर पर (पहिए के ऊपर) बैठ गया।

हालांकि यह काम कोई आसान नहीं था। 34 हजार फीट की ऊंचाई पर खून जमा देने वाले तापमान को सहा। हाथ की अंगुलियां नीली पड़ गईं। बाएं कान से खून निकलने लगा। डेढ़ घंटे तक यह सब चलता रहा। इसके बाद जब विमान ने जकार्ता एयरपोर्ट पर लैंड किया, तब सुरक्षा अधिकारियों ने उसे देखा और उतारा।

पहिए पर देख सब चौंक गए
एयरपोर्ट पर खड़े लोग अंब्राती को पहिए पर देख चौंक गए। नाजुक हालत देख उसे अस्पताल ले गए। घटना के बाद इंडोनेशिया ने सुरक्षा बेहतर करने का वादा किया है। दोबारा ऐसी चूक न हो इसके लिए अधिकारियों को हिदायत दी गई है।

इंटरनेट पर सीखी पहिए में छिपने की तरकीब
अंब्रीता ने सुरक्षा अधिकारियों को बताया,- 'मैंने ऐसी एडवेंचरस यात्रा करने की योजना एक साल पहले बनाई थी। जकार्ता मेरा जन्म स्थान है। यहां इस तरह से पहुंचना मेरी जिंदगी का सपना था। पिछले 10 दिन से मैं पेकन बारू एयरपोर्ट की गतिविधियों पर नजर रख रहा था। इंटरनेट की मदद से विमान में छिपने की तकनीकी सीखी। और लोगों को चकमा देते हुए पहिए के ऊपर छिप गया।

एक साल की हो सकती है सजा
सुमात्रा के विमानन विभाग के डायरेक्टर जनरल सुप्रासीतो ने बताया कि अंब्रीता ने अपनी जिंदगी खतरे में डाल दी थी। 34 हजार फीट की ऊंचाई पर आॅक्सीजन न के बराबर होती है। तापमान भी जीरो डिग्री सेल्सियस के नीचे होता है। फिलहाल उसकी हालत अब खतरे से बाहर है। लेकिन गरूड़ा फ्लाइट को खतरे में डालने के लिए उस पर मामला चलाया जाएगा। एक साल तक की सजा हो सकती है।

Tags

buttons=(Accept !) days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top