आलिया ने एन वक्त पे किसे दिया धोखा

शबाना आजमी के हालिया शो मिजवान में इंडस्ट्री के सुपरस्टारों ने अपने माता-पिता और बच्चों के साथ मिलकर रैम्प पर वॉक की। आलिया भट्ट को भी इस शो में अपनी माँ सोनी राजदान के साथ रैम्प पर चलना था। लेकिन आलिया रैम्प वॉक के लिए शो में पहुंची ही नहीं जिस से शो में अंतिम क्षण में बदलाव करना पड़ा।

एक सूत्र की माने तो, "इस शबाना आजमी के चैरिटी शो के लिए बहुत से बॉलीवुड सितारों ने रैम्प वॉक किया। लेकिन आलिया भट्ट जो अपनी माँ सोनी राजदान के साथ रैम्प पर वॉक करने वाली थी वह कहीं नजर नहीं आई, जिसके चलते आयोजकों को कार्यक्रम में अंतिम क्षण में बदलाव करना पड़ा। यहाँ तक कि आलिया के कॉस्ट्यूम भी तैयार थे।"

आलिया का इस इवेंट में आना भी पहले से ही तय था जिसके लिए ​मिजवान वेलफेयर सोसायटी​ ने ट्वीट कर जानकारी भी दी थी। उन्होंने ट्वीट किया था, "अब आलिया भी मिजवान 2015 ​की इस​ परंपरा को अपनी खूबसूरत माँ सोनी राजदान के साथ मिलकर आगे बढ़ाएंगी।"

​वहीं एक और सूत्र ने आलिया के न आने का कारण बताते हुए कहा है, "उन्होंने कुछ ही दिनों पहले ही पंजाब में अपनी फिल्म 'उड़ता पंजाब' की शूटिंग पूरी की है, और उसके बाद उनके पास एक जरुरी काम आ गया और उन्हें यह कार्यक्रम छोड़ना पड़ा। वह इस कार्यक्रम में आना चाहती थी।"

हालाँकि आलिया से तो इस बारे में बात नहीं हो पाई है। वहीं सिर्फ आलिया ही नहीं थी जो इस शो में नहीं आई बल्कि अर्जुन कपूर ने भी ऐसा ही कुछ किया वह अपने पिता अर्जुन कपूर के साथ रैम्प पर चलने वाले थे लेकिन वह भी नहीं आए।

​अर्जुन कपूर के वक्ता ने इसका कारण बताते हुए कहा, "इस दिन उन्हें कहीं जाना था और उसकी तारीख नहीं बदली जा सकती थी। शबाना आजमी इन दोनों को शो में एक साथ देखने की बहुत इच्छुक थी लेकिन ऐसा हो नहीं पाया।" 

Tags

buttons=(Accept !) days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top