Gold medalist hard working girls story,Save girls mission unsuccessful,
नई दिल्ली। हरियाणा सरकार एक तरफ नई खेल नीति बनाने पर जोर लगा रही है वहीं दूसरी तरफ मोदी जी बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान पर जोर दे रहे है पर प्रदेश में कुछ बेटियां ऐसी भी है जो अपने खेल के खातिर दूसरों के खेतों में गेहूं काट अपने खेल और घर का गुजारा चला रही है।
हरियाणा के जिला कैथल के गांव मानस की चार नेशनल खिलाड़ी नेशनल फूटबाल प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीत चुकी है। आज हालात ये है कि इन्हें खेल का खर्च निकालने के खातिर दूसरों के खेतों में मजदूरी करना और गेहूं काटना पड़ता है, जबकि इन्हें या तो स्कूल में होना चाहिए या खेल के मैदान में। मीडिया में मामला सामने आने के बाद खेल मंत्री अनिल विज ने कहा कि इस मामले की जांच कराएंगे