कल्कि ने कहा, अब मैं बिल्कुल सही राह पर हूं, अब स्पष्ट हैं कि हम दोनों इस रिश्ते के साथ आगे नहीं बढ़ सकते
मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस कल्कि कोचलिन और फिल्मकार अनुराग कश्यप ने अधिकारिक रूप से अलग होने का फैसला कर लिया है। खबर है कि दोनों आपसी सहमति से तलाक लेने जा रहे है। उन्होंने तलाक के लिए अर्जी भी दाखिल कर दी है। दोनों साल 2013 से अलग रह रहे है।
एक इंटरव्यू के दौरान कल्कि ने इस बात की पुष्टि भी की है। कल्कि ने कहा, अब मैं बिल्कुल सही राह पर हूं, पिछला साल काफी स्ट्रगल भरा रहा। इसके चलते मैं नहीं समझ पाई क्या करूं, कहां जाऊं। मैं समझ नहीं पा रही थी कि अनुराग के साथ मेरा रिश्ता कहां जा रहा है। कुछ भी क्लीयर नहीं था। अब स्पष्ट हैं कि हम दोनों इस रिश्ते के साथ आगे नहीं बढ़ सकते। इसलिए हमने तलाक के लिए अर्जी दायर कर दी है और जल्द मिल जाएगा।
गौरतलब है कि कल्कि ने अनुराग की फिल्म "डेव डी" से बॉलीवुड में कदम रखा था। इसके बाद दोनों एक दूसरे के करीब आए। साल 2011 में दोनों ने शादी कर ली। यह कल्कि की पहली जबकि अनुराग की दूसरी शादी थी। अनुराग की पहली शादी आरती बजाज के साथ हुई थी। आरती और अनुराग के एक बेटी भी है।