नई दिल्ली। कहा जाता है कि सुबह का नाश्ता पूरे दिन के खाने में सबसे अहम है। अगर सुबह का नाश्ता अच्छा और पौष्टिक कर लिया जाए तो आपके शरीर की पूर्ति हो जाती है। इसलिए हम आपको ऐसे नाश्तों के बारे में बता रहे हैं जो पौष्टिक, शक्तिवर्धक है और आपको ऊर्जा देते हैं। आगे की स्लाइड्स की देखें कौन सा ब्रेकफास्ट है पौष्टिक।
कहा जाता है कि सुबह का नाश्ता पूरे दिन के खाने में सबसे अहम है। अगर सुबह का नाश्ता अच्छा और पौष्टिक कर लिया जाए तो आपके शरीर की पूर्ति हो जाती है। इसलिए हम आपको ऐसे नाश्तों के बारे में बता रहे हैं जो पौष्टिक, शक्तिवर्धक है और आपको ऊर्जा देते हैं। आगे की स्लाइड्स की देखें कौन सा ब्रेकफास्ट है पौष्टिक।
फल: फल आपके शरीर के लिए दवाई का काम करते हैं। वैसे तो फल कभी भी का सकते हैं, लेकिन अगर आप सुबह नाश्ते में फल खाते हैं तो ये आपके लिए बहुत फायदेमंद होता है। आप अपने पसंदीदा फल का ज्यूस बनाकर या किसी और तरीके से भी ले सकते हैं। अगर आप सुबह केला, पपीता, तरबूज आदि खाते हैं, तो ये ज्यादा फायदेमंद होगा।
अण्डा: अगर आप अंडे खाते हैं तो नाश्ते में अंडा खाना सबसे उत्तम है। फ्रिज में कुछ उबले अंडे रखें। इसमें प्रोटीन की प्रचुर मात्रा पाई जाती है। इन अंडों का इस्तेेमाल आप एग सेंडविच के लिए भी कर सकते हैं। अंडों को काटकर ब्राउन ब्रेड पर रखिए और ऊपर से जरा सा नमक मिला लीजिए। इसके ऊपर जरा सा शहद भी डाल लीजिए। आप चाहें तो थोड़ी मेयोनेज (पीली चटनी) भी मिला सकते हैं।
अनाज भी आजमाइए: ठंडा या गर्म अनाज हमारे नाश्ते का अहम हिस्सा है। एक बड़ी कटोरी में अपना पसंदीदा अनाज लीजिए और उसमें ठंडा या गर्म दूध मिला लीजिए। यह बनाने में भी आसान है और साथ ही आपके दिन की परफेक्ट शुरुआत भी है। अच्छा रहेगा कि अगर आप आमतौर पर मिलने वाले दूध के स्थान पर सोया या स्किम दूध का इस्तेमाल करें। आप चाहें तो इसमें स्ट्राबेरी भी मिला सकते हैं।
ओट्स: ओट्स में बहुत अच्छी मात्रा में ओमेगा 3, फैटी एसिड, फोलेट, और पोटेशियम पाया जाता है। जो आपके स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होते हैं। ओट्स को आप फलों व मेवों के साथ भी लें सकते है या फिर इसमें मौसमी फलों के साथ सूखे मेवे डालकर भी आप खा सकते हैं। साथ ही आजकल बाजार में इसके पैकेट्स भी आते हैं, जिन्हें आप पानी में डालकर बना सकते हैं। ये सरल और लाभदायक उपाय है।
उपमा या पोहा: पोहे और उपमा का नाश्ता भी शरीर के लिए पौष्टिक होता है और इन्हें आसानी से बनाया भी जा सकता है। इसको पौष्टिक बनाने के लिए आप इसमें आप इसमें मटर, प्याज, आलू व अपनी पसंद की अन्य सब्जियां डाल सकते हैं। ऐसा करने से आपको स्वाद और पोषण दोनों मिलेगा।
स्प्राउट्स: स्प्राउट्स को सुबह के नाश्ते में खाना बहुत अच्छा और हल्का माना जाता है। यह स्वाद और सेहत दोनों के लिहाज से अच्छा होता है। इसमें अमीनो एसिड, प्रोटीन और फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसे आप आसानी से घर पर ही अंकुरित कर सकते हैं।
वेजिटेबल जूस: वेजिटेबल जूस सुबह के नाश्ते में लेना सबसे सही है। इसमें आप टमाटर, पालक, चुकंदर, गाजर और आंवले का इस्तेेमाल कर सकते हैं। वेजिटेबल जूस में बहुत सारे विटामिन और दूसरे पोषक तत्व पाए जाते हैं। ऐसा लगातार करने से आप कई छोटी-मोटी बीमारियों से बच सकते हैं।
गेहूं का दलिया: गेंहू के दलिए का नाश्ता भी सेहत के लिए उतम है। गेहूं को छोटे छोटे टुकड़ों में पिसवाकर उसका दलिया बनवा लें। उन्हें रात में भिगो दीजिए और सुबह उबालकर दूध के साथ खाएं। इससे जितनी शक्ति मिलेगी, वह अभूतपूर्व होती है।
दही: दही में कई पौष्टिक तत्व होते हैं जो आपके पेट को साफ रखते है और आपका पाचन भी अच्छा रहता है। साथ ही दही के रोजाना सेवन से आप पेट की कई बीमारियों से भी बच सकते हैं।
अखरोट: अखरोट में आवश्यक मोनोअनसेचुरेटेड फैट होता है जो स्वस्थ कैलोरी को उच्च मात्रा में प्रदान करता है। जो बच्चे रोज पढाई करते हैं उन्हें रोज सुबह नाश्ते में अखरोट खाना चाहिए, क्योंकि दिमाग के लिए भी बहुत अच्छा होता है।