अकेले रहना चाहतीं हैं Priyanka लेकिन क्यों?

मुंबई. लगता है कि अमेरिका में लगभग दो महीने बिताकर भारत लौटीं प्रियंका चोपड़ा को अकेले रहने की आदत पड़ गई है। यही वजह है कि उन्होंने अपने लिए अलग घर की तलाश शुरू कर दी है, जहां वे अकेली रहेंगी। 

उनकी मां मधु चोपड़ा व भाई सिद्धार्थ नए घर में साथ नहीं होंगे। सूत्रों ने बताया कि प्रियंका को अपने अलग घर में रहने की अनुमति भी मिल गई है।

नया घर मिलते ही वे उसमें शिफ्ट हो जाएंगी। इधर, कुछ समय से आलिया भट्‌ट भी पैरेंट्स से अलग जाकर रहने पर विचार कर रही हैं। कंगना रनोट पहले से ही अलग बांद्रा में रहती हैं और उनके पैरेंट्स अंधेरी में। शाहिद कपूर ने भी नया फ्लैट ले लिया है और ऋतिक रोशन भी नए घर जा चुके हैं।


Tags

buttons=(Accept !) days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top