राकुटेन अधिकृत वाइबर ने एंड्रायड एप के लिए वाइबर का नया वर्जन 5.3.0.2274 अपडेट किया है। अपडेटेड एप वाइबर को एंड्रायड वियर स्मार्टवॉचेज पर ले आया है और जिसमें कुछ नये फीचर्स हैं जो यूजर्स को बेहतर चैटिंग एक्सपीरिएंस देगा।
एंड्रायड वियर सपोर्ट के साथ, एंड्रायड के लिए वाइबर अब किसी एंड्रायड वियर स्मार्टवॉच से मैसेज रिसीव कर सकते हैं साथ ही इस एप की मदद से यूजर्स वॉयस कमांड से स्मार्टवाच से वाइबर मैसेज भेज भी सकते हैं।
एंड्रायड वियर सपोर्ट के अलावा, एंड्रायड के लिए अपडेटेड वाइबर यूजर्स को एडमिन बन नया ग्रुप चैट मैनेज और शुरू करने का ऑप्शन भी देता है साथ ही इसमें इंफो को एडिट करना पार्टीसिपेंट्स को ग्रुप से हटाना भी शामिल है।
अपडेटेड एप में प्रत्येक प्रोफाइल के लिए अपग्रेडेड कांटैक्ट इंफो है जो यूजर का नाम और फोटो उपलब्ध कराता है चाहे वह कांटैक्ट लिस्ट में सेव न हो।
इसके अलावा वाइबर ने कहा कि एंड्रायड के लिए अपडेटेड वाइबर में कुछ एनिमेटेड स्टिकर्स और पहले से और बेहतर पब्लिक चैट फीचर है।
यूजर्स गूगल प्ले स्टोर में जाकर अपडेटेड वाइबर को डाउनलोड कर सकते हैं। अपडेटेड एप का साइज 34 एमबी है जो एंड्रायड 2.3 व इससे ज्यादा पर चलने वाले डिवाइसेज के साथ उपयुक्त होगा।