google handwriting software, new software launch by google , android software by google
नई दिल्ली। गूगल ने नया एंड्रायड सॉफ्टवेयर, गूगल हैंडराइटिंग इनपुट का अनावरण किया, इससे यूजर्स अपने एंड्रायड डिवाइसेज पर किसी भी एंड्रायड एप के लिए अतिरिक्त इनपुट मेथड के तौर पर टेक्सट लिख सकते हैं। अब यूजर्स एंड्रायड 4.0.3 वर्जन (या इससे जयादा) वाले डिवाइस के स्क्रीन पर लिखकर किसी भी एप में टेक्सट डाल सकते हैं। यह एप इमोजी को भी सपोर्ट करता है जिससे यूजर्स को बस स्क्रीन पर इमोजी ड्रॉ करना होगया और यह स्क्रीन पर डिस्प्ले हो जाएगा।
यह एप तुर्की समेत 20 विभिन्न अल्फाबेट्स के साथ 82 भाषाओं में लिखने में मदद करेगा साथ ही इमोजी का ड्राइंग बनाकर इंसर्ट भी किया जा सकता है। यह एप गूगल प्ले स्टोर में उपलब्ध है। इस नये एप की मदद से, किसी कीबोर्ड के स्मार्टफोन, टैबलेट और कंप्यूटर यूजर्स को लिखने में मदद करेगा।
इसे अपने डिवाइस पर एक्टिवेट करने के लिए कुछ स्टेप्स को फॉलो करने होंगे। सबसे पहले गूगल के सर्च सेटिंग्स पेज पर जाएं और गूगल हैंडराइटिंग सेक्शन को टैप करें। इस नये एप को एक्टिवेट करने के लिए 'एनेबल' टैप करें और इसे पेज के नीचे के हिस्से में सेव कर लें। यह एप एंड्रायड 2.3प्लस फोंस और एंड्रायड 4.0प्लस टैबलेट कंप्यूटर्स आइफोंस और आइओएस 5प्लस पर चलने वाले आइपैड्स पर काम करता है।