मुंबई. डायरेक्टर अनुराग कश्यप की रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा स्टारर फिल्म 'बॉम्बे वेलवेट' रिलीज हो चुकी है। फिल्म की कहानी तब ही करीब-करीब साफ़ हो गई थी, जब इसका ट्रेलर रिलीज हुआ था। 60 के दशक के मुंबई शहर को को दिखाने वाली इस फिल्म से जुड़ी कई ऐसी बाते हैं, जिनके बारे में कम ही लोग जानते हैं। आइये जानते हैं कुछ रोचक तथ्य………………
1 बॉम्बे वेलवेट को बनने में करीब 10 साल का समय लगा है। अनुराग कश्यप इसे 'गैंग्स ऑफ़ वासेपुर' से पहले बनाना चाहते थे, लेकिन रिसर्च और फाइनेंस के कारण इसके निर्माण में समय लग गया।
2 ऐसी खबर है कि फिल्म का बजट काफी ज्यादा हो गया है। एक एस्टीमेट के अनुसार, फिल्म का वर्तमान बजट 110 करोड़ रुपए है।
3 फिल्म में रणबीर कपूर ने जॉनी बलराज की भूमिका निभाई है। हालांकि, इस रोल के लिए रणवीर सिंह डायरेक्टर की पहली पसंद थे।
4 जैज सिंगर रोजी नोरान्हा के लिए अनुष्का शर्मा पहली और आखिरी पसंद थीं। इसके लिए उन्होंने अपने होंठों की सर्जरी कराई थी, ताकि वे कैरेक्टर में फिट बैठ सकें।
5 अनुष्का शर्मा पर फिल्माया गया सॉन्ग 'जाता कहां है दीवाने' 1956 में रिलीज हुई फिल्म 'CID' में भी था। गीता दत्त की आवाज में यह सॉन्ग वहीदा रहमान पर पिक्चराइज था। हाल ही में वहीदा अनुष्का से मिलने पहुंचीं और दोनों ने इस सॉन्ग से रिलेटेड यादें एक-दूसरे से शेयर कीं।
6 फिल्म में 60 के दशक के मुंबई शहर को दिखाया गया है। दिलचस्प बात यह है कि इसके लिए श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में मुंबई का सेट लगाया गया था। पूरी फिल्म की शूटिंग यही हुई है।
7 फिल्म में अमित त्रिवेदी ने संगीत दिया है। क्या आप जानते हैं कि इसके लिए उन्होंने करीब तीन साल तक साउंड पर काम किया है। फिल्म के सॉन्ग्स और बेकग्राउंड स्कोर को 60 के दशक का संगीत सुनने के बाद क्रिएट किया गया।
8 फिल्म के निर्माण के दौरान दो रिश्ते परवान चढ़े।अनुष्का शर्मा ने क्रिकेटर विराट कोहली संग अफेयर के कारण सुर्खियां बटोरीं और दूसरा रणबीर और कैटरीना की नजदीकियां चर्चा में रहीं। हालांकि, इस दौरान डायरेक्टर अनुराग कश्यप और कल्कि कोचलिनका रिश्ता जरूर टूट गया।
9 रवीना टंडन को फिल्म में एक छोटे से, लेकिन अच्छे कैरेक्टर के लिए साइन किया गया था। हालांकि, अब इसे स्क्रिप्ट से लगभग हटा दिया गया है। अनुराग की मानें तो वे तब से रवीना के फैन हैं, जब से उन्होंने उनके लिए 'शूल' लिखी थी। अब यह तो वे ही बता सकते हैं कि इतने बड़े फैन होने के बाद उन्होंने रवीना को रोल पर कैसे कैंची चला दी।
Bombay velvet gossips, B town news