पड़ौसन ऊंटनी के इश्क में हत्यारा बन गया ऊंट: 2 लोगों की हत्या

हिसार। फतेहाबाद जिले के गांव खाबड़ा कलां में एक ऊंट पड़ौसी की ऊंटनी से मिलने के चक्कर में ऎसा भड़का कि दो लोगों की जान ले ली। सूत्रों के मुताबिक 3 मई की रात को ऊंट रस्सी तोड़कर पड़ोसी की ऊंटनी से मिलने उसके बाड़े में पहुंच गया। यह देख ऊंटनी के मालिक किसान ने ऊंट को भगाने की कोशिश तो ऊंट भड़क उठा और 2 लोगों की जान ले ली तथा 1 को गंभीर रूप से घायल कर दिया।

लाठी दिखाने पर भड़का ऊंट
ऊंट ने जिन दो लोगों को मारा उनकी पहचान महेंद्र (55) और सुरजीत (45) के रूप में हुई है, जबकि घायल व्यक्ति का नाम रामकुमार है। सूत्रों के अनुसार भाल सिंह गोदारा का ऊंट 3 मई की रात रस्सी तोड़कर महेंद्र के घर में बने ऊंटनी के बाड़े में जा घुसा और ऊंटनी को तंग करने लगा। ऊंट की हरकतों से परेशान ऊंटनी जोर-जोर से आवाज करने लगी जिसें सुनकर महेंद्र का भाई रामकुमार बाड़े में गया तो ऊंट ने उसे काट लिया। इसके बाद महेंद्र ने लाठी से ऊंट को भगाने की कोशिश की तो वह और भड़क उठा।

पैरों से कुचल कर तो दूसरे को काट कर मारा
महेंद्र को ऊंट ने हमलाकर जमीन पर गिरा दिया और पैरों से कुचल डाला। हमले से महेंद्र के बेहोश हो गया तो ऊंट उसके ऊपर चढ़ गया। महेंद्र चीख पुकार जब पड़ोसी सुरजीत ने सुनी तो वह दौड़कर आया और ऊंट को महेंद्र के ऊपर से हटाने की कोशिश की। ऊंट ने सुरजीत को अपने जबड़ों में दबोच लिया और कई बार दीवार पर पटका जिससे सुरजीत ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

ट्रैक्टर-ट्रॉलियां लगाकर पाया काबू
भड़के ऊंट को ग्रामीणों ने ट्रैक्टर-ट्रॉलियां लगाकर काबू में किया और बाद में इंजेक्शन लगाकर उसे भी मौत की नींद सुला दिया। घटना के बाद रूप से घायल महेंद्र ने अस्पताल जाते समय रास्ते में ही दम तोड़ दिया। जबकि घायल रामकुमार को अग्रोहा रेफर किया गया।

Tags

buttons=(Accept !) days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top