टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के रिश्ते जगजाहिर हैं। सबसे रोचक बात यह है कि टीम इंडिया के खिलाड़ी भी अनुष्का को भाभी मानने लगे हैं। दिग्गज ऑलराउंडर युवराज सिंह ने मंगलवार को अनुष्का शर्मा के एक फोटो पर भाभी लिखकर संबोधित किया है। उन्होंने अनुष्का द्वारा शेयर की गई फोटो पर कमेंट किया, "Oye hoye Rosie bhabhie ! Looking awesome (ओए होए रोजी भाभी! खूबसूरत लग रही हो)।"
आईपीएल में आई थी नजर
अनुष्का शर्मा और रणबीर कपूर अपकमिंग फिल्म 'बॉम्बे वेलवेट' के प्रमोशन के लिए हाल ही में आईपीएल में नजर आई थी। इन दोनों ने आईपीएल कमेंट्री के सेट पर नवजोत सिंह सिद्धू सहित अन्य के साथ जमकर मस्ती की थी। अनुष्का शर्मा ने सिद्धू को अपनी कई फिल्मों के गाने पर डांस भी सिखाया था।
virat kohli and anushka sharma , sports news , IPL 8 news