मुंबई। अनुष्का शर्मा और रणवीर सिंह ने फिल्म 'बैंड बाजा बारात' में कई इंटीमेट सीन थे। इन दोनों के बीच अफेयर की खबरें भी काफी सुनी गईं। लेकिन शायद ही किसी ने सोचा होगा कि ये दोनों ऐसा करते हुए नजर आएंगे। अनुष्का और रणवीर डांस की धुन में ऐसे रमे की अपने कपड़े ही उतार दिए!
'बैंड बाजा बारात' और 'लेडिज वर्सेस रिक्की बहल' में दर्शकों का मनोरंजन करने के बाद एक्टर रणवीर सिंह और अनुष्का शर्मा की जोड़ी एक बार फिर बड़े परदे पर नजर आएगी। लगभग चार साल बाद ये जोड़ी जोया अख्तर की फिल्म 'दिल धड़कने दो' में साथ है।
जोया अख्तर ने फिल्म 'दिल धड़कने दो' का अगला गाना 'पहली बार...' रिलीज किया है। अनुष्का और रणवीर इस फन सॉन्ग में अपने डांस मूव करते दिखाई दे रहे हैं। अनुष्का शर्मा ने टि्वटर पर इस वीडियो को पोस्ट किया है। उन्होंने लिखा 'आपके लिए हम लाए हैं एक क्रेजी सॉन्ग।' हालांकि अनुष्का ने यह नहीं लिखा कि इस गाने में वो कपड़े उतारते हुए भी नजर आएंगी।
इस सॉन्ग में रणवीर-अनुष्का के बीच कमाल की केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। जहां वे डांस मूव में एक-दूसरे को सपोर्ट करते दिखाई दे रहे हैं। इस गाने की कोरियोग्राफी रणवीर और अनुष्का ने मिलकर की है। वीडियो में रणवीर किसी मौके पर अनुष्का को सिखाते भी दिख रहे हैं।
सबसे चौंकाने वाला इस गाने का अंतिम भाग है। गाने के अंत में रणवीर और अनुष्का को अंतरंग होते देखा जा सकता है। अनुष्का और रणवीर अंतरंग होने से पहले अपने-अपने कपड़े उतारते हुए भी गाने में दिखाए गए हैं।
बता दें कि 'दिल धड़कने दो' में अनिल कपूर, शेफाली शाह, रणवीर सिंह, प्रियंका चोपड़ा, अनुष्का शर्मा और फरहान अख्तर भी लीड रोल में नजर आएंगे। फिल्म में इन सबका लुक भी काफी हटके है। यह फिल्म 5 जून 2015 को रिलीज होने जा रही है।