दुनिया की चर्चित और भारत में सबसे ज्यादा चर्चित पोर्नस्टार सन्नी लियोन इस कारोबार में अपनी मर्जी से नहीं आईं थीं, बल्कि एक सहेली से बहकाकर उन्हें इस कारोबार में भेज दिया था, लेकिन जब एक बार वो इसमें आ गईं तो फिर कभी वापस नहीं लौटीं। आपको जानकर आश्चर्य होगा कि स्कूल के दिनों में उनके पिता उन्हें लड़कों के साथ पढ़ाने के लिए भी तैयार नहीं थे। वो मूलत: एक पंजाबी हैं।
आज सन्नी लियोन का जन्मदिन है। युवा भास्कर आपके सामने ला रहा है सन्नी लियोन की जिंदगी से जुड़े कुछ ऐसे पहलू जो ज्यादातर लोग नहीं जानते।
सन्नी लियोन (जन्म केरेनजीत कौर वोहरा, मई 13, 1981) एक भारतीय-कैनेडियन अश्लील फिल्म अभिनेत्री, व्यापार-जगत से जुड़ी महिला और मॉडल है। उनके पास कनाडा व अमरीका की दोहरी राष्ट्रीयता है। वह 2003 में पेंटहाउस पेट ऑफ द इयर (Penthouse Pet of the Year) के लिए नामित हुई और विविड एंटरटेनमेंट के लिए अनुबंध स्टार थीं। इन्हें मैक्सिम (Maxim) द्वारा 2010 में 12 शीर्ष व्यस्क अभिनेताओं में नामांकित किया गया था। यह स्वतंत्र मुख्यधारा की फिल्मों और टीवी शो में भी भूमिका निभा चुकी हैं। 2011-12 में भारत आने के बाद रियलिटी शो बिग बॉस और महेश भट्ट की फिल्म जिस्म 2 में काम करने के कारण चर्चा में रही हैं।
जन्म और प्रारंभिक शिक्षा
लियोन का जन्म केरेन मल्होत्रा नाम से सार्निया, ओंटारियो में एक सिक्ख पंजाबी परिवार में हुआ था। उनके पिता तिब्बत में जन्मे और दिल्ली में पले बढ़े थे। और उनकी माँ (जिनकी 2008 में मृत्यु हो गई थी नहान नाम के सिरमौर, हिमाचल प्रदेश के एक छोटे-से गाँव से थी। बचपन से ही वह काफ़ी चुस्त थी और लड़कों के साथ हॉकी खेलती थी। व आइस स्केटिंग करना पसंद करती थी।
हालांकि वह सिक्ख थी, उनके माता-पिता ने उन्हें एक क्रिस्टी विद्यालय में दाखिल करवा दिया क्योंकि उनके लिए आम स्कूल में जाना खतरे से भरा समझा गया। जब वह 12 वर्ष की थी तब उनका परिवार फोर्ट ग्रेटियट, मिशिगन चला गया और उसके एक साल बाद लेक फ़ॉरेस्ट, कैलिफोर्निया गया। उन्होंने 1999 में हाई स्कूल से डिग्री प्राप्त की और कॉलेज में दाखिला लिया।
ऐसे बनी पोर्न स्टार
अश्लील फ़िल्मों की दुनिया में आने से पहले वह जर्मन बेकरी, जिफ़्फ़ी लुब में कार्य करती थी। उसके बाद में एक कर और निवृत्ति मामलों से जुड़ी कंपनी में भी कार्य कर चुकी है। ऑरेंज काउंटी में नर्स की पढ़ाई करते वक्त उनकी एक सहेली, जों कामुक नर्तकी थी, ने लियोन को जॉन स्टीवंस से मिलवाया, जों एक एजंट थे। उन्होंने सन्नी की जे एलेन से मुलाकात करवाई जों पेंटहाउस (Penthouse) मैगज़ीन के चित्रकार थे। जब अपने अश्लील करियर के लिए उन्हें नाम चुनना था तब उन्होंने अपना असली नाम सन्नी बताया। लियोन नाम बाद में बोब ग्सियोनी ने उन्हें दिया जों पेंटहाउस के पूर्व मालिक थे। लियोन ने पेंटहाउस के लिए चित्र निकलवाए और उन्हें पेंटहाउस की मार्च 2001 की पेट ऑफ द मंथ रखा गया। इसके बाद 2001 के हस्लर (Hustler) मैगज़ीन के संस्करण में "हस्लर हनी" का सम्मान दिया गया।