चमकती-दमकती त्वचा पाने के लिए लोग तरह-तरह के कास्मेटिक्स प्रौडक्स इस्तेमाल करते हैं, खासकर महिलाएं लेकिन कई बार यहीं कैमिकल मैकअप हमारे चेहरे को नुकसान भी पहुंचा सकता है इसीलिए चेहरे चमकाने के लिए घरेलू चीजों का उपयोग ज्यादा बेहतर है।
भारतीय परंपरागत ज्ञान के अनुसार, ऐसे बहुत सारे हर्बल नुस्खे हैं, जिनका इस्तेमाल कर समस्याओं को दूर किया जा सकता है। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ हर्बल नुस्खों के बारे में... 1. सेब को पीस कर पेस्ट बना लें उसमें थोड़ा सा कच्चा दूध मिला लें। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं। जब यह सूख जाए तो इसे धो लें। हफ्ते में 4 बार ऐसा करने से काफी फायदा होता है और चेहरे में निखार आएगा।
2. मुल्तानी मिट्टी में गुलाब जल मिलाकर लगाने से रंगत निखरने लगती है।
3. दो छोटे चम्मच बेसन में आधा छोटा चम्मच हल्दी मिलाएं। इस मिश्रण में दस बूंद गुलाब जल व दस बूंद नींबू मिलाकर फेंटे। उसके बाद थोड़ा कच्चा दूध मिलाकर पतला लेप बना लें और चेहरे पर लगा ले। आधे घंटे बाद चेहरे को धो लें। चेहरा चमकने लगेगा।
4. दो चम्मच शहद और एक चम्मच नींबू के रस को मिलाकर चेहरे पर लगाएं। करीब 20 मिनट बाद चेहरा धो लें। इससे त्वचा नर्म और मुलायम हो जाती है।
5. 1/2 चम्मच चिरौंजी को 2 चम्मच दूध में भिगो दें। कुछ घंटों बाद पीसकर पेस्ट बनाकर लगाएं। 15 मिनट बाद धो लें। इस पेक को नियमित रूप से डेढ़ महीने लगाए जाने पर रंग निखरने लगता है।
6. जौ का आटा, हल्दी, सरसो का तेल पानी में मिलाकर उबटन बना लें। रोजाना शरीर पर मालिश कर गर्म पानी से नहाएं। दूध में केसर मिलाकर पीएं।
7. यदि आपके चेहरे पर काले धब्बे हैं तो आलू की स्लाइस लेकर हल्के-हल्के से मसाज करें। आलू का जूस चेहरे पर लगाएं। इससे चेहरा निखरता है और ग्लो आता है।
8. नारियल पानी बहुत ही गुणकारी होता है। इसीलिए रोजाना नारियल पानी पीने से चेहरा चमकने लगता है। नारियल पानी से चेहरा धोने से दाग-धब्बे दूर हो जाते हैं। नारियल की पेस्ट बनाकर चेहरे पर लगाने से रंग निखरने लगता है।
9. संतरा खाने और लगाने से भी त्वचा सेहतमंद हो जाती है। त्वचा का रंग निखारने के लिए रोज संतरे का जूस बनाकर चेहरे पर लगाएं।
10. कच्चे दूध से चेहरे पर हल्के हाथों से मसाज करें। सूखने पर चेहरा धो लें। इससे रंग गोरा हो जाएगा।