ज्यादातर महिलाओं या नवयुवतियों का पेट गर्भ धारण करने के बाद बाहर निकल आता है जिससे उनकी शारीरिक सुन्दरता घट जाती है। प्रयास करके महिलाएं बच्चे को जन्म देने के बाद अपने वजन पर नियंत्रण करने का प्रयास करती हैं लेकिन कई महिलाओं को इससे निजात नहीं मिल पाती है। पेट का आकार बढ जाने से पूरे शरीर का आकार बिगड जाता है। कोई ड्रेस फिट नहीं आती है तो कितना बुरा लगता है। पेट बढ जाने के कुछ कारण होते हैं आइएं जानते हैं
महिला को गर्भावस्था के समय पेट पर तेल से धीरे-धीरे करते रहना चाहिए ताकि प्रसव के बाद हल्के दबाव के साथ पेट को बांध कर रखें। ऎसा करने पेट ज्यादा उभरेगा नहीं।
खाने में प्रोटीन की मात्रा बढाएं। ये पचने में ज्यादा समय लेते हैं और पेट देर तक भरा रहता है। जैसे अंडे का सफेद भाग, फैट फ्री दूध व दही ग्रिल्ड फिश और सब्जियां आपको स्लिम फिट बनाएंगी।
तले भुने खाने से परहेज करना चाहिए। यदि कुछ नमकीन खाने का मन है तो तले चिप्स खाने के बजाय रोस्टेड बादाम खाएं। मोनोअनसैचुरेटेड फैटी एसिड्स से भरपूर होने के कारण ये हैल्दी तो रखता है और आपको फिट भी बनाता है।
हफ्ते में एक बार गरम पानी से पेट की सिंकाई करें। ऎसा करने से पसीना अधिक आएगा और चरबी कम होगी और पेट की स्किन में कसाव आता है। महिला को गर्भावस्था के समय पेट पर तेल से धीरे-धीरे मालिश करते रहना चाहिए ताकि प्रसव के बाद हल्के दबाव के साथ पेट को बांध कर रखें। ऎसा करने पेट ज्यादा उभरेगा नहीं।
After pregnancy how to reduce your belly fat , health tips , health advice