मैडिटेशन: आपको सुपर पॉवर से डायरेक्ट कनेक्ट करता है

राजयोग से हम खुद को जाने, परमात्मा के स्वरूप और उसके घर को जाने और फिर अपने आत्मिक रूप में स्थिर होते हुए परमात्मा के साथ परमधाम में पहुंचकर जुड़ जाएं। इससे परमात्मा से निकलने वाली असीम शक्तियां और गुण मनुष्यात्मा के अंदर प्रवेश कर जाती हैं। ये शक्तियां कवच और कुंडल का कार्य करती हैं, जिससे दूषित वातावरण और व्यवहार का कोई असर नहीं पड़ता।

मन, आत्मा व शरीर का इलाज
राजयोग मेडिटेशन से आत्मा, मन और शरीर तीनों का इलाज होता है। परमात्मा में मन को लगाना ही सर्वोत्तम राजयोग है। इसी राजयोग को सभी वेदों, शास्त्रों, रामायण और महाभारत में वर्णित किया गया है। इसका सबसे बड़ा फायदा तो यह होता है कि जब हम दूसरों को देखते है तो उसके अंदर भी आत्मिक भाव जागृत हो जाता है और फिर वह जाति-धर्म से ऊपर उठता है।

astro vani , astro guru , meditation  

buttons=(Accept !) days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top