अपने नाखूनों को सुंदर और आकर्षक दिखाने के लिए लड़कियां नाखूनों पर विभिन्न शेड्स की नेल पोलिश लगाती है। इसके बिना तो मैकअप अधूरा ही होता है लेकिन क्या आपको पता है कि नैल पेंट का रंग यह भी बताता है कि आपका व्यक्तित्व कैसा है। हम आपको बता रहे हैं नेल पेंट के कुछ कलर्स और उनका आपके व्यक्तित्व से संबंधित होते हैं।
लालः इससे पता चलता है कि आप बोल्ड और आत्म-विश्वासी हैं। इससे आत्म-विश्वास झलकता है। यह आपको नटखट लुक भी देता है इसलिए इसे आप अपनी पहली डेट पर भी लगा सकती हैं।
पीलाः यह रंग हंसमुख व्यक्तित्व को दर्शाता है। यह दर्शाता है कि आप शांत और ठंडे दिमाग की धनी हैं। इससे आप खुश और ऊर्जावान दिखती हो। यह खास तौर पर कॉलेज की लड़कियों का पसंदीदा कलर है। उम्र से छोटी और जवां दिखने की दृष्टि से यह नेल कलर शानदार है।
हराः यह रंग आपको धैर्यवान, स्वस्थ और दयालु दिखाता है। लाल रंग के विपरीत यह कलर सुख और शांति को दर्शाता है।
नारंगीः यह आपके दोस्ताना स्वाभाव को दर्शाता है। इससे प्रतीत होता है कि आप सोशल हैं, आपको बाहर घूमना और लोगों से बातें करना पसंद है।
नीलाः यह गहराई और स्थिरता का प्रतीक है। यह दिखाता है कि आप सच्ची और विश्वसनीय हैं। यह आपको पवित्र और साफ़ सुथरा लुक देता है। आप आसमानी से फिरोजी कलर तक कोई भी नीला रंग चुन सकती हैं।
सफ़ेदः इस तरह की नेल पेंट इस्तेमाल करने का मतलब है कि आप पवित्र हैं। यह पारदर्शिता और नई शुरुआत को दर्शाता है। जब आप नए जॉब की शुरुआत कर रहे हैं या छुट्टियों पर जा रहे हैं तब इस रंग का इस्तेमाल करें।
बैंगनीः यह रंग दर्शाता है कि आप धार्मिक और एकांतप्रिय हैं। इस रंग का इस्तेमाल तब करें जब आप तनाव और अपने आप में कुछ कमी महसूस करें।
गुलाबीः यह एक वास्तविक लड़कियों वाला कलर है। यह इस बात का प्रतीक है कि आपको दोस्तों के साथ घूमना पसंद है और आपको खुद से प्यार है। गुलाबी रंग अपने आप के प्रति लाड-प्यार और केयर को दर्शाता है।
nail colors facts , beauty facts