Indonesia virginity test diploma , new rule in Indonesia
जकार्ता। इंडोनेशिया के जेम्बेर शहर में एक अजीबोगरीब फरमान जारी किया गया है। इस फरमान के तहत स्कूली छात्राओं को वर्जिनिटी टेस्ट पास करना अनिवार्य किया जाएगा। फरमान में कहा गया है कि शादी से इतर संबंध बनाने वाली छात्राओं को डिप्लोमा नहीं दिया जाएगा.
जकार्ता ग्लोब के मुताबिक, नगर निगम की तरफ से अधिकृत वकील ने कहा है कि छात्राएं अलग-अलग साथी के साथ कई बार सेक्स संबंध स्थापित करते हैं। एक और वकील ने कहा कि इस प्रस्तावित योजना का विस्तार पूरे पूर्वी जावा प्रांतों में भी किया जाएगा। उन्होने कहा कि यह सुनने में मजाक लगता है लेकिन यह एक गंभीर मुद्दा है।
इंडोनेशिया के जेम्बेर शहर में एक अजीबोगरीब फरमान जारी किया गया है।
Indonesia virginity test diploma , new rule in Indonesia