पोलडांस करके पाई केंसर से निजात

लंदन। ब्रिटेन में एक महिला की जिंदगी अवसाद के कारण खत्म होने वाली थी लेकिन पोल डांस ने उसे बचा लिया। वेस्ट ससेक्स के वर्दिंग कस्बे की रहने वाली कैरी डरहम 31 साल की हैं। 20 साल की उम्र में रिलेशन खत्म होने के बाद अत्यधिक खाने और अवसाद में चले जाने से उनका वजन 63 किलोग्राम से 89 किलोग्राम हो गया। डॉक्टर्स ने उन्हें सर्विकल कैंसर भी बताया। 

फिर एक दौर ऐसा भी आया, जब वह नस काटकर आत्महत्या का प्रयास कर रही थीं लेकिन आज वह एक सक्सेसफुल महिला हैं और खुद का पोल डांसिंग और फिटनेस सेंटर चलाती हैं।

शीशे में खुद को देखने में आती थी शर्म
कैरी ने बताया कि उन्हें खुद को शीशे में देखने में शर्म आती थी। इसके बाद उन्होंने पोल डांस को हॉबी बना लिया और 31 किलोग्राम वजन घटाया। पोल डांस ने उनकी जिंदगी तबाह होने से बचा ली। पांच फुट छह इंच की कैरी को डॉक्टर्स ने ओवरवेट कहा था। लोग उन्हें पीछे से घूरते थे। इसके बाद उन्होंने टीवी पर पोल डांसिंग के बारे में देखा, जो फिटनेस के लिए अच्छा माना जाता है। उन्होंने भी ऐसा ही करने की कोशिश की। इससे पहले वह डॉक्टर्स के चक्कर लगाती थीं, वह उन्हें एंटी डिप्रेशन की दवाएं देते थे। यह उन्हें बिल्कुल भी पसंद नहीं था।

कैंसर पर पाई जीत
कैरी 21 साल की उम्र से सर्विकल कैंसर से पीड़ित थीं। उन्होंने बताया कि कैंसर के बारे में पता चलने पर पहले वह हिम्मत हार गई थीं लेकिन फिर उन्होंने लड़ने का रास्ता चुना। 89 किग्रा से 57 किग्रा तक वजन घटाया। आज वह अन्य महिलाओं को फिटनेस ट्रेनिंग देती हैं।

carry durham pole dancer cancer patient , carry durham fights against cancer ,

buttons=(Accept !) days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top