हैप्पी मैरिड लाइफ जीने के फंडे

 किसी ज़माने में ऐसा भी होता था कि पति को खुश करने के लिए पत्नी 24 घंटे किचन में खड़ी रहती थी। पति के लिए उसकी फेवरेट डिशेज़ बनाती रहती थी, लेकिन आज के ज़माने में हैप्पी मैरिड लाइफ के लिए सिर्फ खाने से बात नहीं बनती, बल्कि कुछ बदलाव भी ज़रूरी हो गए हैं। शादीशुदा लाइफ को खुशहाल बनाने के लिए अब पुराने विचारों में सुधार आ रहा है। महिला और पुरुष में फर्क कम हो रहा है। हैप्पी मैरिड लाइफ के इन 15 रूल्स में क्या बदलाव आया है, आइए जानते हैं।

1- खुद की सुनें: अपने आप को हमेशा खुश रखें। इसके लिए हर रोज कोई-न-कोई ऐसा काम करें जिससे आपको खुशी मिलती हो। आप खुश रहेंगी, तभी आस-पास का माहौल भी वैसा ही रहेगा।

2- पति जैसा कहता है वैसा करो !: पहले जमाने में हर काम में पति का डिसिज़न जरूरी होता था और वो जो भी फैसला लेता था परिवार के लोग उसे मानते भी थे। आज जमाना खुद फैसले लेने का हो गया है। इसलिए कभी-कभार अपने विचार भी देने चाहिए। इससे परिवार में आपका सम्मान बना रहता है।

3- खुलकर करें बात: हमारे समाज में फिजिकल रिलेशनशिप को लेकर खुलेआम बातचीत को अच्छा नहीं माना जाता, लेकिन रिलेशनशिप को हेल्दी बनाने के लिए इस पर खुलकर बातचीत करना भी बहुत जरूरी हो गया है।

4- ज्यादा भावुक न हों: बहुत सी महिलाएं अपने पार्टनर से अपनी फीलिंग इसलिए नहीं शेयर करतीं, क्योंकि उन्हें लगता है कि वो समझेंगे नहीं। असल में उनकी यही सोच सबसे बड़ी समस्या है। इससे गलतफहमियां पैदा हो सकती हैं। इसलिए अपने दिल की बात कहने से घबराना नहीं चाहिए।
Other Rules: सोते वक्त नो मोर डिसकशन, पति में ही आपका संसार है, समस्या खुद सुलझाएं, पुरुषों से बहस न करें, पति ही घर का खर्च चलाता है, पुरुषों में इगो जरूरी है, उन्हें सब कुछ नहीं बताना, बच्चा पहले, शादी दो लोगों का नहीं, दो परिवारों का मिलन है, पैसों का हिसाब-किताब पति के पास, आदमी काम करेगा, औरतें घर संभालेंगी।

5- सोते वक्त नो मोर डिसकशन: आपस के लड़ाई-झगड़ों को सोने के वक्त नहीं डिस्कस करना चाहिए, बल्कि कोशिश करनी चाहिए कि शांति और आराम सुलझाएं जब दिमाग भी फ्रेश हो।

6- पति में ही आपका संसार है: पति और बच्चों का साथ आपके रिश्ते को मजबूत बनाता है, लेकिन पूरा दिन उनमें खोए रहना भी कोई सॉल्युशन नहीं है। अब पत्नी को सारा दिन घर के काम-काज में ही नहीं निकालना चाहिए, बल्कि कुछ वक्त खुद के लिए भी रखना चाहिए।

7- समस्या खुद सुलझाएं: पति-पत्नी को अपने बीच की समस्याओं को खुद ही सुलझाना चाहिए। कोई तीसरा दखल दे, यह किसी को मंज़ूर नहीं। अगर जरूरत लगे, तभी किसी बड़े से बात करनी चाहिए।

8- पुरुषों से बहस ना करें: बहस करने से बेहतर है बातचीत करना। दोनों के बीच का फर्क जानना बहुत जरूरी है, क्योंकि जहां अनावश्यक बहस विवाद को जन्म देती है। वहीं, शांत दिमाग से की गई बातचीत से मामले को आसानी से सुलझाया जा सकता है।

9- पति ही घर का खर्च चलाता है: ऐसा पहले कभी हुआ करता था, लेकिन आज के जमाने में औरतें भी पुरूषों के साथ कदम मिलाकर चल रही हैं। वो घर की जिम्मेदारियां भी उठा रही हैं और साथ ही वर्किंग वुमन के तौर पर घर का खर्च चलाने में भी मदद करती हैं।

10- पुरूषों में इगो जरूरी है: आदमियों को क्या पसंद है और क्या नहीं इसमें वक्त जाया करने से बेहतर है वो जैसे हैं उनसे प्यार करें। और-तो-और, यह पहले की बाते हैं कि पुरुषों में इगो होना चाहिए और महिलाओं को सहना चाहिए। आज के ज़माने में खुशहाल शादीशुदा ज़िंदगी जीने के लिए इगो नहीं, बल्कि विश्वास और प्यार की ज़रूरत है।

11- उन्हें सब कुछ नहीं बताना: वैसे तो कहा जाता है कि हेल्दी रिलेशनशिप में कुछ भी नहीं छिपाना चाहिए, लेकिन सब कुछ बताना भी कई बार निगेटिव हो सकता है। इसलिए हेल्दी रिलेशनशिप के लिए आपसी समझ बहुत ज़रूरी है। उसके बाद ही अपनी कोई पर्सनल बात अपने पार्टनर से शेयर करें।

12- बच्चा पहले: इसमें कोई शक नहीं कि बच्चे की केयर मां-बाप दोनों की जिम्मेदारी है, लेकिन उसके साथ-साथ दोनों को अपने लिए भी वक्त निकालना चाहिए। बच्चे का ध्यान तो रखना ही चाहिए, लेकिन कभी-कभार रोमांस के लिए भी वक्त निकाल लेना चाहिए।

13- शादी दो लोगों का नहीं, दो परिवारों का मिलन है: परिवार का सम्मान जरूरी है, लेकिन इसके साथ ही ये भी जरूरी है कि वही सम्मान आपको भी मिले। शादी का मतलब एक-दूसरे का सम्मान करना है। यह कोई समझौता नहीं है।

14- पैसों का हिसाब-किताब पति के पास: अगर आप कामकाजी महिला हैं, तो अपने पैसों का हिसाब-किताब खुद रखें। इससे आपके पार्टनर को भी आपकी समझदारी का अहसास होगा और दोनों कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ंगे।

15- आदमी काम करेगा, औरतें घर संभालेंगी: ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। आज औरतें ऑफिस जा रही हैं और पुरुष घर के कामों मे उनका हाथ बंटा रहे हैं।

relationship , tips for happy married life 

buttons=(Accept !) days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top