बॉयफ्रेंड से मिलने नहीं देते थे, इसलिए पापा पर लगा दिया रेप का आरोप

मोहाली। बेशर्म लड़की! जो अपने मां-बाप की सगी नहीं हो सकती, वह किसी की भी सगी नहीं हो सकती है। यह सख्त टिप्पणी एक जज की है। लड़की ने अपने ही पिता पर रेप का आरोप लगाया था और बाद में अपने बयान से मुकर गई। इस पर पंजाब की एक अदालत ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए लड़की को बेशर्म करार दिया। साथ ही माता-पिता को बाइज्जत बरी कर दिया।

गौरतलब है कि लड़की की शिकायत पर पुलिस ने मां-बाप दोनों को गिरफ्तार किया था। मोहाली डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में मामले की सुनवाई हुई। लड़की ने पिता पर आरोप लगाया था कि उसके प्रेग्नेंट हो जाने के बाद पिता ने उसका अबॉर्शन कराया। इस पर जज ने सवाल किया कि किस डॉक्टर से अबॉर्शन करवाया गया। इस पर लड़की ने कहा कि पिता ने दूध में अबॉर्शन की कोई गोली मिलाकर पिला दी। इस पर जज ने लड़की को फटकार लगाई तो वह घबरा गई। साथ ही लड़की अपने बयान से पलट गई। उसने कहा कि पिता ने कभी रेप नहीं किया, वह सिर्फ मारपीट करते थे। लड़की के मुताबिक, उसका एक लड़के से अफेयर था। इस पर परिजन उसे प्रेमी से मिलने नहीं देते थे, इस वजह से गुस्से में आकर पिता पर रेप का आरोप लगा दिया। जज ने इस मामले को काफी शर्मसार बताया है।

buttons=(Accept !) days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top