आदतों से लेकर जरूरतों तक पुरुष और महिलाएं एक-दूसरे से बहुत ही अलग हैं और आकर्षण हमेशा अपोजिट सेक्स वालों के बीच ही होता है। इतनी सारी अलग आदतों के बावजूद दोनों एक-दूसरे को बदलने की कोशिश में हमेशा ही लगे रहते हैं जो कई मायनों में सही है तो कई मायनों में बुरा भी। महिलाएं जहां अपने एक्टिव नेचर के लिए जानी जाती हैं तो वहीं पुरष अपनी लापरवाही के लिए। पुरुषों को महिलाओं का घंटों तैयार होना, फोन पर लंबी बातें करना बिल्कुल पसंद नहीं होता, लेकिन क्या पुरुष यह जानते हैं कि उनकी किन आदतों से महिलाओं को परेशानी होती है और उसे वो बदलना चाहती हैं।
1. बैग पैक करना
ऑफिस का काम हो या अपना पर्सनल, ज्यादातर पुरुषों को बैग की पैकिंग करना पसंद नहीं होता। पैकिंग के वक्त पूरा कमरा बिखेर देना उनकी आदत में शुमार होता है। महिलाएं हमेशा चाहती हैं कि पुरुषों को ये काम खुद ही करना चाहिए, क्योंकि उन्हें ही पता होता है कि टूर पर क्या ले जाना है और क्या नहीं। ऐसा कर बेकार की चीजों को ले जाने के झंझट से वे बच सकते हैं। पर मजबूरी में महिलाओं को ही पैकिंग करनी पड़ती है। न करें तो भी कमरे को फिर से सहेजना उन्हें ही पड़ेगा, क्योंकि पुरुष सामान बिखेर देंगे।
Other Habits: खाना बनाना, कपड़े धोना, बातें करें, शॉपिंग करने में साथ दें, उनके साथ रहें, चीजों की सही जगह, उनकी बात मानें, हर बात पूछना।
2. खाना बनाना- वैसे तो बड़े-बड़े होटलों, रेस्टोरेंट्स में ज्यादातर शेफ पुरुष ही होते हैं, जिनके खाने का लाजवाब टेस्ट आपको वहां बार-बार खींच ले जाता है, लेकिन बहुत ही कम पुरुषों को खाना बनाने का शौक होता है। असल जिंदगी में उन्हें खाना बनाना बिल्कुल भी पसंद नहीं होता। लेकिन कभी-कभार स्वाद के साथ मूड चेंज करने के लिए खाना बनाना बुरा ख्याल नहीं है। इससे आप महिलाओं को भी थोड़ा रिलैक्स कर सकते हैं और खुश भी।
3. कपड़े धोना- ज्यादातर पुरुषों को कपड़े धोना बिल्कुल भी पसंद नहीं होता। तो अगर आप महिलाओं को कोई सरप्राइज देना चाह रहे हैं तो कोई महंगा गिफ्ट या ज्वैलरी देने से बेहतर है आप अपने कपड़े धो लें। यकीन मानिए, महिलाओं के लिए इससे बड़ा दूसरा कोई गिफ्ट नहीं हो सकता। उन्हें ये सरप्राइज बहुत ही अच्छा लगेगा।
4. बातें करें- महिलाओं की हर बात का जवाब हां और हमम में देने की आदत बदलें। हो सकता है, उनके आपस की गपशप, पड़ोसी की बातें आपको इरिटेट करती हों, लेकिन कई बार वो सीरियस बातें भी करती हैं। तो उनकी बातों का जवाब कुछ अलग तरीके से दें, उन्हें इंटरेस्ट लेकर सुनें। इससे उन्हें अच्छा लगेगा। स्त्रियां चाहती हैं कि पुरुष भी पहल करें।
5. शॉपिंग करने में साथ दें- शॉपिंग करना लगभग हर महिला को पसंद होता है। तो अब जब कभी पत्नी या गर्लफ्रेंड के साथ शॉपिंग पर जाने का मौका मिले तो उनके भारी बैग उठाने के बजाय उन्हें शॉपिंग के कुछ टिप्स दें। क्या अच्छा लग रहा है क्या नहीं, कलर आदि को लेकर पुरुषों के सजेशन को महिलाएं बहुत पसंद करती हैं और काफी हद तक मानती भी हैं।
6. उनके साथ रहें- महिलाएं चाहती हैं कि पुरुष केवल शारीरिक नहीं, बल्कि मानसिक रूप से भी उनके साथ रहें। लड़कियों को शादी से लेकर, मां बनने के दौरान तक कई सारी मुश्किलों से गुजरना पड़ता है। उन्हें मोरल सपोर्ट की बहुत ज्यादा जरूरत होती है। इस वक्त पुरुषों का केवल दो मिनट बात कर लेना ही उन्हें बहुत ज्यादा शांति और सुकून का अहसास दिलाता है। महिलाओं को इस बात से बहुत खुशी मिलती है, जब पुरुष बिना कहे उनकी बातों को समझ लेते हैं।
7. चीजों की सही जगह
लापरवाह की कैटेगरी में शामिल पुरुषों अपने भीगे हुए तौलिए को कहीं भी रख देते हैं, गंदे मोजे कहीं भी उतार देते हैं, टूथपेस्ट का ढक्कन भी कहीं भी रख देते हैं। यह सब ठीक करना महिलाओं के लिए बहुत बड़ा टास्क होता है, वैसे ये उनका रोजाना का काम होता है। जब महिलाएं उन्हें सही से रखती हैं तो अक्सर उन्हें पुरुषों की ओर से सुनने को मिलता है - 'तुम्हारी रखी हुई चीज कभी नहीं मिल सकती'। तो अगली बार से चीजों को ढूंढने के लिए इतनी मशक्कत नहीं नहीं पड़ेगी, अगर ये काम पुरुष खुद ही कर लें तो।
8. उनकी बात मानें
महिलाएं अपनी हर बात पुरुषों से मनवाने की चाहत नहीं रखतीं, लेकिन उन्हें सख्त नफरत होती हैं पुरुषों के देर से घर आने पर, सिगरेट और शराब पीने पर, देर रात दोस्तों के साथ पार्टी करने पर। इसके पीछे बुरा मानने का कारण उनकी सोच होती है जो आपकी और उनकी जिंदगी से जुड़ी हुई है। इसमें परिवार और बच्चे सभी शामिल हैं। तो उनकी भावनाओं की कद्र करते हुए महिलाओं द्वारा कही गई बातों पर गौर करें और आदतों में बदलाव लाएं।
9. हर बात पूछना
मां-बाप से प्यार करना और उनकी हर बात मानना अच्छी बात है, लेकिन साथ ही इस बात का भी ध्यान रखें कि कोई महिला अपना घर छोड़कर आपके लिए आई है तो उसकी बातों को अनसुना न करें। नये घर में बहुत सारी परेशानियों का सामना उसे करना पड़ता है। इसलिए पेरेंट्स के साथ ही पत्नी की बातों को भी ध्यान से सुनें। महिलाएं को पुरुषों की ये आदत पसंद आती है।
relationship , wife expectation