इस लड़की के बालों का रंग बदलता है, आप खुद देख लीजिए

कोई ऐसा इंसान आपने शायद ही देखा हो जिसके पलक झपकते ही बालों का रंग बदल जाए। क्योंकि ऐसा मुमकिन ही नहीं है।

लेकिन अमेरिका के फ्लोरिडा में रहने वाली 24 साल की सबरीना अबु ओबैद के साथ कुछ ऐसा ही हो रहा है। कुछ समय पहले ही सबरीना ने अपने बालों को पर्पल (जामुनी) रंग में रंगवाया था। उनके ब्वॉयफ्रेंड डीजे मोनोपोली ने देखा कि उनके बालों का रंग बदलता है। कभी वह पर्पल, कभी पिंक तो कभी नीला नजर आता है। अपनी बात को साबित करने के लिए उन्होने इसका एक वीडियो बनाया। वीडियो को देखकर सबरीना हैरान रह गईं, क्योंकि रोशनी के साथ उसके बालों का रंग वाकई में बदल रहा था।

सबरीना ने बताया कि मेरे बालों के बदलते रंग वाले वीडियो को मोनोपोली ने यूट्यूब पर डाल दिया। इसके बाद से ये वीडियो काफी वायरल हो गया है हालांकि इसके वायरल होने की हमें बिल्कुल भी उम्मीद नहीं थी। अब तक 11 लाख से ज्यादा लोगों ने उसे देखा है।


Tags

buttons=(Accept !) days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top