युवराज और रोहित शर्मा का रिकॉर्ड बनाने का मौका

 मुंबई इंडियन्स मंगलवार शाम दिल्ली डेयरडेविल्स से भिड़ेगी। इस मैच में दिल्ली के युवराज सिंह और मुंबई के रोहित शर्मा के पास नया रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका है। युवराज इस मैच में महज तीन रन बनाकर आईपीएल में दो हजार रन बनाने वाले 22वें खिलाड़ी बन सकते हैं। युवराज के फिलहाल 1997 रन हैं। वहीं, मुंबई इंडियन्स के कप्तान रोहित शर्मा ने आईपीएल में 513 रन बनाए हैं। यदि इस मैच में वो पांच रन बना लेते हैं तो वो दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे। फिलहाल, दिल्ली के खिलाफ सबसे ज्यादा रन (517) अजिंक्य रहाणे के हैं।

पिछले मैच का हाल 
दिल्ली को पिछले मैच में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। वहीं, मुंबई इंडियन्स ने पिछले मैच में किंग्स इलेवन पंजाब को हराया था।

अंक तालिका का हाल 
दिल्ली और मुंबई, दोनों के 8-8 अंक हैं, लेकिन रन रेट के हिसाब से दिल्ली अंकतालिका में पांचवें स्थान पर है, जबकि मुंबई सातवें।

IPL 8 news , IPL 8 information , MI V/s DD 
Tags

buttons=(Accept !) days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top