रेवाड़ी। यहां पुलिस ने एक युवक को इसलिए गिरफ्तार किया है क्योंकि उसने अपनी नाबालिग मंगेतर के साथ शादी से पहले ही संबंध बना लिए थे। इस मा...
रेवाड़ी। यहां पुलिस ने एक युवक को इसलिए गिरफ्तार किया है क्योंकि उसने अपनी नाबालिग मंगेतर के साथ शादी से पहले ही संबंध बना लिए थे। इस मामले में रिपोर्ट लड़की के दादाजी ने दर्ज कराई है।
जांचकर्ता मुकेश देवी ने बताया कि 25 मई को रामपुरा थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराते हुए योगेश पर अपनी पोती के साथ रेप करने का आरोप लगाया था। योगेश पीड़िता का मंगेतर था। रिश्ते के समय यह शर्त रखी गई थी कि लड़की जब 18 साल की हो जाएगी, तभी उनकी शादी होगी। रिश्ते की बात पक्की होने के बाद आरोपी नाबालिग मंगेतर से मिलने लगा और धीरे धीरे उसके साथ आरोपी ने शारीरिक संबंध बना लिए। इतना ही नहीं उसने अपनी मंगेतर से नियमित संबंध बनाने के लिए कंपनी बाग में किराए पर एक मकान भी लिया। यहां दोनों के बीच करीब 6 माह तक रिश्ते बने।
बाद में यह बात लड़की के दादाजी को पता चल गई तो उन्होंने इस पर सख्त आपत्ति जताई और दोनों परिवार के बीच विवाद हो गया। दादाजी ने पुलिस स्टेशन आकर मामला दर्ज कराया।