बिग बी पर किसने ठोका एक करोड़ का मुकदमा ?

रोहतक। सिलेब्रिटीज के लिए सोशल मीडिया पर ऎक्टिव होना फायदेमंद है, तो इसके साथ कई मुसीबतें भी हैं। अब अमिताभ बच्चन का ही मामला देखिए। फेसबुक और टि्वटर अपने फैन्स को अपनेपन का अहसास कराना उन्हें भारी पड गया है। 

टि्वटर पर फेसबुक पर एक पोस्ट रीशेयर करने के चक्कर में बिग बी पर एक करोड रूपए का मुकदमा ठोंक दिया गया है। हरियाणा के रोहतक महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी (एमडीयू) के यूथ वेलफेयर डिपार्टमेंट के डायरेक्टर जगबीर राठी ने एक्टर अमिताभ बच्चन को लीगल नोटिस भेजकर 15 दिन में जवाब और 1 करोड रूपए की मांग की है। 

राठी के मुताबिक, उनकी कविता "कोर्ट का कुत्ता" को बिग बी के टि्वटर पर किसी विकास दुबे ने पोस्ट किया। बाद में बिग बी ने उसे टि्वटर और एफबी पर दुबे के नाम से शेयर कर लिया। उन्होंने कहा कि ईमेल से उन्होंने बिग बी को जानकारी दी थी। सूत्रों के मुताबिक, राठी ने 2006 में "माटी का चूल्हा" किताब लिखी थी। इसमें "कोर्ट में कुत्ता" नाम से एक कविता भी थी। इस कविता को विकास दुबे नाम के लडके ने अमिताभ बच्चन को ट्वीट कर दिया। बिग बी ने भी दरियादिली दिखाते हुए फेसबुक और ट्वीट पर कविता शेयर कर दी। 

बिग बी ने यह भी लिख दिया, "मेरे फेसबुक फॉलोअर विकास दुबे से एक और मार्मिक कथा।" इस ट्वीट पर राठी की नजर पडी तो उनके होश उड गए। उन्होंने तुरंत ई-मेल, फेसबुक व टि्वटर पर इसकी जानकारी बिग बी और विकास को दी, लेकिन किसी ने जवाब नहीं दिया। इसके बाद, राठी ने कानूनी रास्ता अपनाया।

Legal notice to big b , Bollywood gossips 


Tags

buttons=(Accept !) days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top