सपनों का महल हो और उस आशियाने में खिलखिलाती खुशियां हों, यही चाहता है हर शख्स, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपकी खुशियां आपके हाउस नंबर के भरासे भी होती हैं।
महत्वपूर्ण है नंबर 1
यह सूर्य का नंबर है। सारे ग्रह इसके इर्दगिर्द घूमते हैं। यह महत्वपूर्ण व शुभ माना जाता है। हाउस नंबर 10 है, तो पहले इसका योग निकालें, यह नंबर 1 माना जाएगा। 10 नंबर अनिश्चितता लाता है। यह कभी ऊंचाई पर ले जाता है, तो कभी नीचे गिराता है। नंबर 1 में आनेवाले हाउस नंबर 19 और हाउस नंबर 1 सर्वश्रेष्ठ है, 37 व 46 संख्या का हाउस नंबर भी लकी है। 1 नंबर का फ्लैट 1,2,4 और 7 नंबर के व्यक्ति को सूट करेगा।
दुनियादारी का नंबर 2
यह मूडी, डिप्रेशन व आलस्य का नंबर माना जाता है। इस नंबर का घर धार्मिक प्रवृत्ति के लोगों के लिए अच्छा होता है। यह दुनियादारी का नंबर है।
त्याग की निशानी नंबर 3
यह बृहस्पति का नंबर है। 12 नंबर के मकान से बचें। यह नंबर त्याग का द्योतक है। इसमें अशुभ नंबर की संभावना कम होती है।
कोर्ट-कचहरी कराए नंबर 4
यह कोट्र-कचहरी से जुडा नंबर है। इस नंबर का फ्लैट या मकान लेने से बचना चाहिए। लेकिन अगर ऎसा मकान है, तो इसके दुष्प्रभाव से बचने के लिए मकान संख्या के आगे अंग्रेजी की वर्णमाला के बी, के या आर लगाएं।
सफर कराए नंबर 5
यह बुध ग्रह का नंबर होता है। यह बहुत सफर कराता है। हाउस नंबर 14 के रूप में बेहद शुभ है। इसमें भी अनिश्चितता बनी रहती है। इसके अच्छे परिणाम पाने के लिए इस नंबर के आगे अंग्रेजी वर्णमाला का एच लगाएं।
किसके लिए शुभ नंबर 6
घर का नंबर 15 है, तो इसका योग 6 होगा। इस नंबर का घर 3 और 8 नंबर के व्यक्ति के लिए शुभ नहीं है। इस संख्या में आनेवाले हाउस नंबर 24, 33, 303 या फिर 123 को सबसे अच्छा माना गया है। 15 नंबर के घर से बचना चाहिए।
आध्यात्मिक नंबर 7
इसे आध्यात्मिक नंबर माना गया है। यह नंबर 1, 2, 4 और 7 नंबर के व्यक्तियों को सूट करेगा। घर का नंबर 25 व 34 को अच्छा माना गया है। इस नंबर के अंतर्गत आनेवाले हाउस नंबर 16 से बचें। ऎसी स्थिति में मकान के नंबर के आगे अंग्रेजी का एस, सी या एल वर्ण लगाएं।
शनि का नंबर 8
इसे शनि ग्रह का नंबर माना गया है। यह सख्त मिजाज नंबर है। कोशिश करें कि 8 और 4 नंबर के फ्लैट नहीं खरीदें। लेकिन अगर किसी के घर का नंबर पहले से ही इतना है, तेा इसके दुष्परिणाम से बचने के लिए इसके आगे अंग्रेजी का बी, के या आर वर्ण लगाएं।
एनर्जी से भरपूर नंबर 9
यह मंगल ग्रह का नंबर ऊर्जा से भरपूर होता है। पर इस ऊर्जा का यूज सही कार्य में हो। इसे जल्दी नाराज होनेवाला और दुर्घटना की चपेट में आनेवाला नंबर माना जाता है। यह नंबर 3, 6 और 9 नंबर के लोगों को सूट करता है। इस नंबर के अंतर्गत आनेवाले घर नंबर 45, 36, और 27 बेस्ट हैं। हाउस नंबर 3, 6 और 9 को भी अच्छा नंबर माना गया है।