पुरुषों की जंघा से जानें उनका भविष्य

भगवान शिव के पुत्र कार्तिकेय महाराज द्वारा लिखा गया समुद्रशास्त्र जो शरीर के अंग लक्षणों के अनुसार व्यक्ति के धन, सुख, भाग्य और गुण, व्यवहार को बताता है उसमें जंघा के बारे में कई महत्वपूर्ण बातें बताई गयी हैं। समुद्रशास्त्र में बताया गया है कि जंघा देखकर आप यह आसानी से जान सकते हैं आप कितने धनवान और सुखी हो सकते हैं।

समुद्रशास्त्र के अनुसार जिनकी जंघा हाथी के सूंड के समान यानी मांसल और गोल होते हैं वह सौभाग्यशाली होते हैं।
जिन पुरुषों के जांघ गोल और उन पर छोटे छोटे और दूर दूर पर रोम यानी बाल होते हैं वह गुणवान और आदरणीय होते हैं। आर्थिक मामलों में भी यह सुखी रहते हैं।
जिन पुरुषों की जंघा पतली और लंबी होती है उन्हें आर्थिक मामलों में काफी संघर्ष करना पड़ता है।
समान रुप से दोनों जंघा जिनकी गोल और मांसल होती है वह राजा के समान होते हैं। ऐसे व्यक्ति बड़े अधिकारी और समाज में सम्मानित होते हैं।
जिस व्यक्ति के जांघ पर तिल होता है उनका पूरा जीवन सुखमय होता है।
जिन लोगों की जंघा मृग के समान चिकने, लंबे और सुंदर होते हैं वह धनवान होते। चह राजा के समान सुख, वैभव प्राप्त करते हैं।
जिनके जांघों पर बाल अधिक होते हैं उन्हें भाग्य का सहयोग नहीं मिलता है। मेहनत और संघर्ष करते हुए जीवन में आगे बढ़ते हैं।
जिनका जंघा छोटा होता है वह भी आर्थिक रूप से संपन्न होते हैं लेकिन इन्हें जीवन पर दूसरों के अधीन काम करना पड़ता है। ऐसे व्यक्ति नौकरी में सफल होते हैं।
जिनकी जंघा, लंबी, मांसल और मोटी होती है ऐसे व्यक्ति को हमेशा भाग्य का सहयोग मिलता रहता है।

astro mantra , thigh prediction 

buttons=(Accept !) days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top