क्या गोरी मेम बनेंगी सलमान की दुल्हन ?

मुंबई. खबर है कि सुपरस्टार सलमान खान इस साल के अंत तक शादी कर सकते हैं। यह शादी गुपचुप तरीके से होने की संभावना है। जी हां, यदि इंडस्ट्री से जुड़े सूत्रों पर यकीन करें तो सलमान ने शादी का मन बना लिया है और इस साल के अंत तक वे अपनी नई गर्लफ्रेंड लूलिया वंतूर को जीवनसाथी बना लेंगे। बताया जा रहा है कि अभी तक सलमान 'हिट एंड रन' मामले में फैसले का इंतजार कर रहे थे। फैसला आ चुका है और उन्हें मिली पांच साल की सजा पर भी अंतरिम रोक लग गई है। अब उनके परिवार वाले चाहते हैं कि सलमान का घर बस जाए। कथिततौर पर सलमान गर्लफ्रेंड लूलिया से शादी के लिए तैयार हो गए हैं। हालांकि, सलमान से जुड़े क्लोज सूत्र इस खबर का खंडन करते हैं। उनका कहना है, "ये सभी निराधार खबरें हैं, सलमान का शादी का  अभी कोई प्लान नहीं है।"

गौरतलब है कि पिछले साल जब हैदराबाद में सलमान की छोटी बहन अर्पिता की शादी हुई थी, तब ऐसी खबरें जोरों पर थीं कि उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड लूलिया को फैमिली मेंबर्स से मिलवाया है। इसके अलावा, एक इवेंट के दौरान, खुद सलमान ने यह बात स्वीकार की थी कि वे 2015 में अपनी शादी होते देखना चाहेंगे बजाय तीनों खान्स (शाहरुख, आमिर और सलमान) को एक साथ फिल्म में देखने के।

रोमानिया की रहने वाली हैं लूलिया :
सलमान की कथित गर्लफ्रेंड लूलिया वंतूर रोमानिया की रहने वाली हैं, जो मॉडल होने के साथ टीवी होस्ट भी हैं। 2006 में लूलिया ने टीवी की तरफ मूव किया। उन्होंने PRO टीवी के लिए मॉर्निंग न्यूज शो होस्ट किया।वे सप्ताह के आखिरी में मॉर्निंग न्यूज पढ़ती थीं और साल में एक बड़े प्रोग्राम की को-होस्ट भी होती थीं।

लूलिया, स्टीफन बनीका के साथ डांसिंग प्रोग्राम में भी कर चुकी हैं। वे स्पोर्ट्स की समर्थक हैं। जब वे छोटी थीं तब वॉलीबॉल खेला करती थीं। उन्होंने टेनिस और बास्केटबॉल भी खेला है। उन्होंने पिछले साल फिल्म 'ओ तेरी' में एक आइटम नंबर भी किया है। इस फिल्म को सलमान के ब्रदर-इन-लॉ अतुल अग्निहोत्री ने प्रोड्यूस किया था।

शादीशुदा हैं लूलिया वंतूर
लूलिया की शादी रोम के मारियस मोगा से हो चुकी है। मारियस मोगा गीतकार, गायक और निर्माता हैं। वो यूरोप में रहते हैं। लूलिया और मारियस की शादी 7 अगस्त, 2012 को हुई थी। खबरों के मुताबिक इनके बीच लंबे अरसे से गहरा रिश्ता है। इनके रोमांस की खबरें इनके शहरों में हमेशा से हेडलाइन बनती रही हैं। सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक पर इस रोमानियई जोड़ी के बारे में यह एलान किया गया है कि यह जोड़ा शादीशुदा है। फेसबुक पर 7 अगस्त, 2012 को जो तस्वीर पोस्ट की गई है उसमें इन दोनों के लिप-लॉप किस करते हुए देखा जा सकता है।

salman khan with lulia vantur rumors , salmaan khan marriage gossips  
Tags

buttons=(Accept !) days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top