Breakfast of bollywood celebs , B town gossips
मुंबई. अनुराग कश्यप के निर्देशन में बनी रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा स्टारर फिल्म 'बॉम्बे वेलवेट' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। अनुराग की 10 साल की मेहनत के बाद बनी इस फिल्म में रणबीर कपूर ने उम्दा अदाकारी दिखाई है। जॉनी बलराज के किरदार में वो एकदम फिट बैठे हैं। बता दें कि फिल्म की कहानी इतिहासकार ज्ञान प्रकाश की पुस्तक 'मुंबई फेबल्स' से प्रेरित है।रणबीर कपूर और दूसरे बॉलीवुड स्टार्स के दिन की शुरुआत कैसे होती हैं यानी हर दिन वो अपने ब्रेकफास्ट में किस तरह की डाइट लेना पसंद करते हैं।
रणबीर कपूर
लाखों दिलों पर राज करने वाले एक्टर रणबीर कपूर सुबह के वक्त ब्रेकफास्ट में क्या-क्या लाइक करते हैं, ये आप जरूर जानना चाहेंगे। रणबीर को आमतौर पर नाश्ते में 3 व्हाइट एग्स, ब्राउन ब्रेड, प्रोटीन शेक और बादाम पसंद है।
दीपिका पादुकोण
दीपिका पादुकोण के गालों पर पड़ने वाले स्वीट डिंपल्स किसी को भी आकर्षित कर सकते हैं, लेकिन हम आपका ध्यान दिलाएंगे दीपिका के ब्रेकफास्ट पर। जब उनका इंडियन ब्रेकफास्ट उपमा और डोसा लेने का मन नहीं करता है, तब वो व्हाइट एग्स और आमलेट को पसंद करती हैं।
ऋतिक रोशन
बॉलीवुड के खूबसूरत एक्टर्स में से एक ऋतिक रोशन के ब्रॉनी फिजीक के कई दीवाने हैं। आप भी उत्सुक होंगे कि वो अपने ब्रेकफास्ट में क्या-क्या प्रिफर करते हैं। आमतौर पर ऋतिक के नाश्ते में 4 व्हाइट एग्स, 2 ब्राउन ब्रेड्स, प्रोटीन शेक और फ्रेश फ्रूट्स शामिल होते हैं।
जॉन अब्राहम
सिल्वर स्क्रीन पर अपने गठीले बदन और उम्दा अदाकारी से दर्शकों का ध्यान खींचने वाले एक्टर जॉन अब्राहम का ब्रेकफास्ट भी कुछ स्पेशल है। 6 अंडे, बटर के साथ टोस्ट के 4 स्लाइस, 10 बादाम और फ्रूट जूस उनके ब्रेकफास्ट का हिस्सा हैं।
करीना कपूर
अगर पटौदी खानदान की बहू और एक्ट्रेस करीना कपूर के ब्रेकफास्ट की बात करें, तो आप सोचेंगे कि उनका ब्रेकफास्ट भी शाही अंदाज में होगा। लेकिन ऐसा नहीं है। उनका नाश्ता बहुत सादा है। वो अपने दिन की शुरुआत केले और एक कप कॉफी से करती हैं। उनके ब्रेकफास्ट में नट्स के साथ फल या फिर पराठे और योगर्ट शामिल होता हैं।
सलमान खान
बॉलीवुड एक्टर सलमान की सुबह की डाइट में ब्रेड, बटर, अंडे, मिक्स वेजिटेबल्स, चपाती और मिल्क शामिल होते हैं। सुबह के वक्त ब्रेकफास्ट में वो हेवी डाइट लाइक नहीं करते हैं।
प्रियंका चोपड़ा
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपनी डाइट को लेकर काफी सजग रहती हैं। सुबह के वक्त वो दो अंडे या फिर फ्रेश मिल्क के साथ ओट्मील प्रिफर करती हैं। इसके अलावा रैज़िन, बादाम और नारियल पानी भी उनके ब्रेकफास्ट में शामिल होते हैं।
मल्लिका शेरावत
एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत के सुबह की डाइट में अंडे, मल्टी ग्रैन टोस्ट और फ्रूट्स जैसी हेल्दी चीजें शामिल होती हैं। वहीं, वर्कआउट के बाद वो केले और प्रोटीन शेक लेना पसंद करती हैं।
टाइगर श्रॉफ
'हीरोपंती' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले चार्मिंग ब्वॉय टाइगर श्रॉफ अपने ब्रेकफास्ट में 8 अंडे और ओट्मील पसंद करते हैं। एक तरह से कहा जा सकता है कि वो एगेटरिअन हैं।
शिल्पा शेट्टी
परदे पर स्लिम ट्रिम दिखाई देने वाली ब्यूटी एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के ब्रेकफास्ट में प्रोटीन शेक और 8 ब्लैक रैजिन शामिल होती है।
Breakfast of bollywood celebs , B town gossips