नई दिल्ली। तकनीक बादशाह गूगल अब आपके लिए मनचाहा खाना लाने के लिए भी तैयार है। कंपनी ने अपने गूगल सर्च ऑप्शन में Food Ordering वाला नया फीचर्स जोड़ा है। इस फीचर के तहत कोई भी यूजर अपनी पंसद का खाना गूगल के तहत ऑडर मंगवा सकता है।
गूगल फूड ऑर्डर फीचर ऎसे करता है काम
आपको गूगल से खाना मंगवाने के लिए गूगल सर्च में अपनी पसंद की डिश का नाम जैसे पिज्जा, बर्गर, सेंडविच आदि लिखकर सर्च करना होता है। इसके बाद गूगल अपने रिजल्ट में ऑर्डर किए गए खाने को बनाने वाले नजदीकी होटल्स और रेस्टोरेंट्स की लिस्ट ओपन करता है। गूगल द्वारा बताई गई इस लिस्ट में हर रेस्टोरेंट की वेबसाइट के सामने फूड ऑर्डर फीचर दिखता है। इस फीचर पर क्लिक करते ही आप द्वारा चाहे गए फूड का ऑर्डर उस होटल अथवा रेस्टोरेंट पर पहुंच जाता है। इसके तुंरत बाद उसके कर्मचारी आप तक खाना पहुंचा देते हैं।
गूगल प्लस पर दी है जानकारी
Google ने इस फूड ऑर्डरिंग फीचर की जानकारी अपने सोशल नेटवर्किग पेज Google+ पर दी है। हालांकि गूगल फूड ऑर्डर सर्विस को फिलहाल अमरीका में लागू किया गया था। माना जा रहा है जल्द ही इसे भारत समेत दुनिया के अन्य देशों में भी इसकी शुरूआत की जाएगी।
Google food ordering service , how to order food on google ,