IPL 8 :साक्षी ने फाइनल मे किसके नाम का टैटू बनवाया | sports news

 कोलकाता में खेले गए फाइनल मुकाबले के दौरान कई खास चीजों में से एक साक्षी का धोनी के रंग में रंगना रहा। साक्षी के गले पर पहली बार माही नाम का टैटू नजर आया। साक्षी धोनी खिताबी मुकाबले में पति महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई को चीयर करने के लिए पहुंची थी। उनके साथ धोनी की मां और बेटी जिवा भी मौजूद रही।

मैच का रिजल्ट
आईपीएल-8 के शुरुआत में लगातार 4 मैच हारने वाली मुंबई इंडियन्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 41 रन से हराकर दूसरी खिताबी जीत दर्ज की। पहले बैटिंग करते हुए मुंबई इंडियन्स ने कप्तान रोहित और पोलार्ड की हाफ सेन्चुरी की बदौलत 202 रन बनाए। जवाब में चेन्नई की टीम 8 विकेट के नुकसान पर 161 रन ही बना सकी। मुंबई के लिए मिचेल मैक्लिंघन ने 25 रन देकर 3 विकेट चटकाए। मलिंगा और हरभजन के नाम दो-दो विकेट रहे। बता दें कि मुंबई ने 2013 में इसी मैदान पर चेन्नई को 23 रन से हराकर पहली बार आईपीएल का खिताब जीता था। दो बार खिताब जीतने वाली मुंबई अब तीसरी टीम बन गई है। इससे पहले चेन्नई और कोलकाता ने दो-दो बार खिताब जीता था। रोहित शर्मा को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

sakshi dhoni with tattoo, sakshi supports dhoni during IPL 8
Tags

buttons=(Accept !) days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top