नई नई languages सीखना है तो ये apps ट्राई करें

नए-नए लैंग्वेज सीखना पसंद है लेकिन आपके पास लैंग्वेज क्लास जाने का समय नहीं है तो अब लैंग्वेज सीखने में आपकी मदद करेगा आपका स्मार्टफोन। इतना ही नहीं यह काम आप अपने समय के अनुसार कर सकते हैं। इसके लिए आपको गूगल प्ले स्टोर से Learn 50 language ऐप डाउनलोड करना है।

इस ऐप की मदद से यूजर 50 भाषाएं सीख सकता है। इस ऐप में 30 लेसन दिए गए हैं जो आपको किसी भी लैंग्वेज की बोच-चाल वाली भाषा सिखाएंगी। लैंग्वेज को सही तरीके से सिखाने के लिए इस ऐप में लेसन्स को ऑडियो और टेक्स्ट फॉर्म में दिया गया है। इस्तेमाल करने में आसान इस ऐप को यूजर्स ने काफी पसंद किया है।
यूजर्स ने इस ऐप को 5 में से 4.4 रेटिंग दी है। इस ऐप को डाउनलोड कर इस्तेमाल करने के लिए जरूरी एंड्रॉइड ऑपरेटिंग सिस्टम और इसकी साइज हैंडसेट के मुताबिक बदलते रहती है। इसे अब तक 10 लाख से ज्यादा लोगों ने डाउनलोड किया है।

Apps डाउनलोड करने के लिए देखे 



buttons=(Accept !) days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top