शादी रचा कर बनता था MMS: ब्लेक​मेलिंग

हैदराबाद। खूबसूरत लड़कियो को अपने प्रेमजाल में फंसाने वाला और उनसे झूठी शादी रचाकर ब्लैकमेल करने वाले एक शख्स को हैदराबाद पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

पेशे से लैब टेक्निशियन श्रीकांत पहले से शादी शुदा है और सिकंदराबाद के तुर्कमान गेट के पास रहता है। वह अच्छी दिखने वाली लड़कियों को अपने प्रेमजाल में फंसाकर उनसे शारीरिक संबंध बनाता और फिर उसके बाद उन्हें ब्लैकमेल करता था।

पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार श्रीकांत अच्छी दिखने वाली लड़कियों को चिकनी-चुपड़ी बातें कर अपने प्यार के जाल में फंसाता था फिर शादी करने का झांसा देकर मंदिर में ले जाता था वहां उन लड़कियों से झूठी शादी रचाकर उनसे शारीरिक संबध बनाता था।

इसके बाद लड़कियों का एमएमएस बनाकर उन्हें ब्लैकमेल करता था। इसी तरह आरोपी कई लड़कियों की जिंदगी बर्बाद कर चुका है।
पुलिस ने श्रीकांत की पत्नी की शिकायत पर उसे गिरफ्तार किया। श्रीकांत से तंग आकर उसकी पत्नी ने उसके कारनामों के बारे में पुलिस में शिकायत की।

Fraud case in secundrabad , MMS case of secunderabad 

buttons=(Accept !) days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top