manu tuilagi assaulting police officers , manu tuilagi controversies
लंदन। रग्बी विश्व कप से पहले इंग्लैंड की टीम को करारा झटका लगा है। उसकी टीम के अहम खिलाड़ी मानू टूलागी को विश्व कप से बाहर कर दिया गया है। मानू पर दो महिला पुलिस अधिकारियों से हाथापाई का आरोप था, जिसमें उन्हें दोषी पाया गया है।
बीती 26 अप्रैल को एक कार से 23 वर्षीय मानू की कार की टक्कर हो गई थी। इस पर वे गुस्सा गए और कार ड्राइवर का गला पकड़ लिया। मौके पर मौजूद दो महिला पुलिस अधिकारी बीच-बचाव में आईं तो उनसे भी भिड़ गए।
अब कोर्ट ने उन्हें दोषी करार दिया है। साथ ही 6205 पाउंड का अर्थदंड भी दिया है। इससे पहले मानू जंघा की चोट के चलते पिछले साल अक्टूबर से खेल नहीं पाए थे।
manu tuilagi assaulting police officers , manu tuilagi controversies