तमिलनाडु न्यूजप्रिंट एंड पेपर्स लिमिटेड (टीएनपीएल) ने उप प्रबंधक (सोडा रिकवरी)/ सहायक प्रबंधक (सोडा रिकवरी)/ शिफ्ट अभियंता (सोडा रिकवरी), सहायक प्रबंधक (ऊर्जा)/ संयंत्र अभियंता (ऊर्जा), सहायक प्रबंधक(सुरक्षा), सुरक्षा अधिकारी, अधिकारी (खरीद), सहायक प्रबंधक - रासायनिक और सहायक प्रबंधक (प्रक्रिया)/ शिफ्ट अभियंता (प्रक्रिया) के पदों पर आवेदन पत्र आमंत्रित किए हैं. इच्छुक व पात्र उम्मीदवार 04 जून 2015 तक निर्धारित प्रारूप के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं.
महत्वपूर्ण तिथि
आवेदन की अंतिम तिथि: 4 जून 2015
पदों का विवरण/ पद नाम:
• उप प्रबंधक (सोडा रिकवरी)/ सहायक प्रबंधक (सोडा रिकवरी)/ शिफ्ट अभियंता (सोडा रिकवरी) - 02 पद
• सहायक प्रबंधक (ऊर्जा)/ संयंत्र अभियंता (ऊर्जा) - 03 पद
• सहायक प्रबंधक (सुरक्षा) अधिकारी (सुरक्षा) - 02 पद
• अधिकारी (खरीद) - 04 पद
• सहायक प्रबंधक - रासायनिक - 02 पद
• सहायक प्रबंधक (प्रक्रिया)/ शिफ्ट अभियंता (प्रक्रिया) - 17 पद
पात्रता मानदंड/ शैक्षिक योग्यता:
• उप प्रबंधक (सोडा रिकवरी)/ सहायक प्रबंधक (सोडा रिकवरी)/ शिफ्ट अभियंता (सोडा रिकवरी):
1. केमिकल इंजीनियरिंग/ रासायनिक प्रौद्योगिकी/ पल्प और पेपर प्रौद्योगिकी में पूर्ण कालिक प्रथम श्रेणी बी.ई./ बीटेक किया हो या
2. पूर्ण कालिक कला/ विज्ञान की डिग्री और पल्प और पेपर प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में प्रथम श्रेणी में स्नातकोत्तर डिप्लोमा किया हो.
• सहायक प्रबंधक (ऊर्जा) / संयंत्र अभियंता (ऊर्जा) :
1. मैकेनिकल इंजीनियरिंग/ प्रोडक्शन इंजीनियरिंग/ औद्योगिक इंजीनियरिंग में प्रथम श्रेणी पूर्ण कालिक बीई/ बीटेक.
2. बॉयलर के निदेशक, तमिलनाडु से बीओई प्रमाणपत्र (उन लोगों के लिए जो अन्य राज्यों से सम्बंधित हैं.)
• सहायक प्रबंधक (सुरक्षा)/ अधिकारी (सुरक्षा):
1. जूनियर कमीशन अधिकारी रैंक के भूतपूर्व सैनिक कम से कम स्नातक पास हो. या
2. मैट्रिक पास भूतपूर्व सैनिक जिसे सैन्य सेवा में कम से कम 15 वर्षों तक कार्य करने का अनुभव हो, जिसे भारत सरकार ने समूह-सी के स्नातक स्तर का मान लिया हो.
• अधिकारी (खरीद): मैकेनिकल इंजीनियरिंग/ प्रोडक्शन इंजीनियरिंग/ औद्योगिक इंजीनियरिंग में पूर्ण कालिक प्रथम श्रेणी बीई/ बीटेक हो.
• सहायक प्रबंधक (रासायनिक): केमिकल इंजीनियरिंग/ रासायनिक प्रौद्योगिकी में प्रथम श्रेणी पूर्ण कालिक बीई/ बीटेक हो.
• सहायक प्रबंधक (प्रक्रिया)/ शिफ्ट अभियंता (प्रक्रिया):
1. केमिकल इंजीनियरिंग/ रासायनिक प्रौद्योगिकी / पल्प और पेपर प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में पूर्ण कालिक बीई/ बीटेक या
2.पल्प और पेपर प्रौद्योगिकी में पूर्ण कालिक स्नातकोत्तर डिप्लोमा के साथ कला/ विज्ञान में स्नातक.
पात्रता मानदंड के बारे में अधिक जानकारी के लिए, नीचे दिए गए लिंक विस्तृत विज्ञापन पर क्लिक कर सकते हैं.
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन संस्थान द्वारा आयोजित साक्षात्कार/ परीक्षा के आधार पर किया जाएगा.
आवेदन कैसे करें
इच्छुक व योग्य उम्मीदवार निर्धारित प्रारूप के माध्यम से 04 जून 2015 तक आवश्यक दस्तावेजों के साथ अपने आवेदन पत्र भेज सकते हैं.
tamil nadu newsprint & papers ltd recruitment , sarkari jobs