WhatsApp ग्रुप एडमिन पर जानलेवा हमला

नई दिल्ली। सोशल मीडिया आज कल युवाओं की पहली पसंद बन चुकी है। आजकल हर कोई व्हाट्सएप्प का इस्तेमाल करता है। लेकिन व्हाट्सएप्प की वजह से एक शख्स की जान पर बन आई। दरअसल शख्स व्हाट्सएप्प ग्रुप का एडमिन था। जब उसने अपने ग्रुप से दोस्त को निकाल दिया तो दोस्तों ने उसपर हमला करवा करा दिया।

मामला मुंबई के उल्लास नगर इलाके की एक दुकान का हैं। जहां सब कुछ सामान्य चल रहा था कि अचानक एक व्यापारी बंटी कुर्सिजा पर चाकुओं से हमला हो गया। हमला कराने वाला कोई और नहीं बल्कि उसका दोस्त ही है।

दरअसल बंटी कुर्सिजा नाम के व्यापारी ने 'जय हो' नाम से एक व्हाट्स एप्प ग्रुप बनाया था। इसमें उसके इलाके के ही दो युवक अनिल मुखी और नरेश रोहरा भी मेंबर थे। ग्रुप में अश्लील संदेश डालने की वजह से बंटी ने दोनों युवकों को ग्रुप में से निकाल दिया। जिसके चलते इन दोनों व्यक्तियों ने बंटी पर चाकू से हमला करवा दिया। पुलिस ने इस मामले में 4 युवकों को गिरफ्तार किया है।

ठाणे के उल्हासनगर के एसीपी माणिक भाकरे ने बताया कि हमले की पूरी तस्वीर सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई है। इसी फुटेज की मदद से दोनों हमलावरों को गिरफ्तार किया गया है। फिर उनके बयान के आधार पर अनिल और नरेश को भी गिरफ्तार किया है।

Tags

buttons=(Accept !) days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top