12वीं की छात्रा को फेसबुक फ्रेंड ने किया किडनेप, गैंगरेप

मंडावली। ईस्ट डिस्ट्रिक्ट के मंडावली इलाके में रहने वाली नाबालिग लड़की को फेसबुक पर युवक से दोस्ती करना महंगा पड़ा। आरोप है कि फेसबुक फ्रेंड ने 12वीं क्लास में पढ़ने वाली लड़की को बेहोश कर उसे किडनैप कर लिया। इसके बाद अपने चार दोस्तों के साथ मिलकर उसने तीन दिन तक लड़की से गैंगरेप किया। लड़की उनके चंगुल से छूटकर किसी तरह घर पहुंची और फिर परिवारवालों के साथ जाकर पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाया।

अक्षरधाम से किया किडनैप
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित लड़की की कुछ समय पहले फेसबुक पर एक युवक से दोस्ती हुई थी। दोनों लगातार एक दूसरे से चेटिंग करते थे। 19 जून को फेसबुक फ्रेंड ने उस लड़की को अक्षरधाम मंदिर के पास मिलने के लिए बुलाया। लड़की जब अक्षरधाम पहुंची तो फेसबुक फ्रेंड ने उसे कार में बैठा लिया। उसमें उसके चार दोस्त पहले से मौजूद थे।

उन्होंने कार में बैठते ही लड़की को पीने के लिए पानी दिया। पानी पीते ही वह बेहोश हो गई। जब उसे होश आया तो उसने अपने आपको एक कमरे में बंद पाया। लड़की का आरोप है कि उसके फेसबुक फ्रेंड ने अपने चार दोस्तों के साथ मिलकर तीन दिन तक उसके साथ गैंगरेप किया। इतना ही नहीं उन्होंने उसे बेचने का प्रयास भी किया, लेकिन कहीं बात नहीं बन पाई।

पुलिस ने रिपोर्ट लिखने से किया इनकार


23 जून को पीड़ित लड़की एक महिला की मदद से किसी तरह से उनके चंगुल से बचके निकल आई। लड़की अपने घर पहुंची और परिवार वालों को सब कुछ सच बता दिया। इसके बाद परिवार वाले लड़की को मंडावली थाने लेकर गए। लड़की ने जब पुलिस को वारदात के बारे में बताया तो पुलिस ने सही धाराओं में मामला दर्ज करने की जगह उसे वहां से भगा दिया। इसके बाद लड़की के परिवार वाले इलाके की एक एनजीओ के साथ थाने पहुंचे। तब कहीं जाकर पुलिस ने लड़की के बयान और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर गैंगरेप और अपहरण सहित अन्य धाराओं में शनिवार को मामला दर्ज किया।
Tags

buttons=(Accept !) days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top