विदेश में वैश्यावृत्ति करने वाले भारतीय सैनिक बर्खास्त

नई दिल्ली. भारतीय सेना ने अफ्रीकी देशों में संयुक्त राष्ट्र की शांति सेना अभियान के दौरान यौन उत्पीड़न और खराब बर्ताव के आरोप में  अपने दो सैनिकों के खिलाफ कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की है। इस मामले में तीसरे सैनिक पर लगे इसी तरह के आरोप की जांच भी जारी है।

दक्षिणी सूडान और डेमोक्रैटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में 2010 और 2013 के दौरान हुए इन मामलों की जानकारी संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट से सार्वजनिक हुई है। विदेशी जमीन पर संयुक्त राष्ट्र शांति सेना के लिए इस क्षेत्र में भारतीय सैनिकों की तैनाती सबसे ज्यादा संख्या में है।

साल 2008 में भी भारतीय सैनिकों द्वारा शांति सेना मिशन के दौरान पैसे देकर सेक्स सर्विस लेने का ऐसा ही एक मामला सामने आया था। तब इस घटना में कम से कम 10 भारतीय सैनिक शामिल बताए गए थे।

हालांकि हालिया जारी की गई रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि संयुक्त राष्ट्र के शांति मिशन में यौन दुर्व्यवहार के मामलों में भारतीय सैनिकों के शामिल होने की संख्या सबसे कम है। संयुक्त राष्ट्र के नियमों के मुताबिक शांति सैनिक यौन कर्मियों से पैसे देकर सेक्स सेवाएं नहीं ले सकते हैं।

Two Indian Soldiers Punished For Sexual Abuse |  UN Missions By Army | UN missions | Prostitute | army 

Tags

buttons=(Accept !) days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top