भौंदू गर्लफ्रेंड के लिए खुद लड़की बन एग्जाम देने जा पहुंचा

ये एक ऐसी स्कूल में होने वाली प्यार की कहानी है। जिसके बारे में आप सुनेंगे तो जितना हंसेंगे उतना ही हैरान रह जाएंगे। मामला है कजाकिस्तान के एक स्कूल का जहां 20 साल के अयान जाडेमोव का प्यार 17 साल की एक लड़की से था। अयान की गर्लफ्रेंड पढ़ाई-लिखाई में थोड़ी कमतर थी और उसमें बैठने से डर रही थी।

डेली मेल के मुताबिक उस लड़की को घबराहट इस बात की थी कि कहीं वो फेल ना हो जाए। अपनी इस ‌दिक्कत को उसने अयान के साथ शेयर किया। अयान ने गर्लफ्रेंड की इस पीड़ा को देखकर अजब-गजब प्लान बना लिया।

अयान ने सोचा कि क्यों ना वो एग्जाम हॉल गर्लफ्रेंड जैसा बनकर ही चला जाए। उसने ऐसा ही किया। वो अपनी गर्लफ्रेंड जैसा बनकर हॉल में पहुंच गया। बता दें कि ये वो एग्जाम था जिसको देने के बाद अयान की गर्लफ्रेंड कॉलेज में पढ़ने के लिए काबिल हो जाती। अयान काले विग को पहनकर और स्कर्ट पहने हुए हॉल गया ‌था।

लेकिन उसकी आवाज ने उसकी पोल खोल दी। एग्जाम लेने वाले अधिकारियों को लगा कि फोटो में लगी लड़की से इस लडकी का चेहरा अलग है। पास गए और बात की उसकी आवाज ने मामला साफ कर दिया।

अब लड़के को अपनी इस हरकत के बाद बड़ा जुर्माना चुकाना पड़ा है। वहीं उसकी गर्लफ्रेंड ने कहा कि उसके लिए अयान का प्यार और बढ़ गया है।

Tags

buttons=(Accept !) days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top