मुंबई: मजाक करने और उसे सहने से अभिषेक बच्चन पीछे नहीं हटते लेकिन मंगलवार को उन्हें ट्विटर पर किया गया एक कमेंट कतई रास नहीं आया और उन्होंने इस पर अपना विरोध भी जताया। शुरुआत हुई एक ट्विटर यूजर मयंक तिवारी के ट्वीट से। इसमें उसने अभिषेक-आराध्या की एडिटेड फोटो शेयर की, जिस पर लिखा था: आराध्या के बड़े होने का इंतजार है, जब वह अपने पापा की फिल्में 'द्रोण', 'झूम बराबर झूम' देखे और ऐश्वर्या से पूछे- क्या मजबूरी थी? (अभिषेक से शादी करने की)
अभिषेक को कमेंट नागवार गुजरा और उन्होंने तुरंत री-ट्वीट किया: "क्या तुम अब अपने बारे में अच्छा महसूस कर रहे हो? अच्छा है। अब जहां से आए हो, वहां लौट जाओ।" जवाब में यूजर ने लिखा कि उसे अभिषेक पसंद है, लेकिन उनकी फिल्में नहीं। अभिषेक ने स्पष्ट किया कि फिल्में पसंद न आना अलग बात है, उन्हें कतई पसंद नहीं कि उनकी बेटी को इसमें शामिल किया जाए। बाद में यूजर ने इसके लिए माफी भी मांगी।
Bollywood gossips | abhishek bacchan with aaradhya