एडिलेड (ऑस्ट्रेलिया). स्किन टाइट (स्किनी) जींस पहनने से महिलाओं की सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है। ऐसी जींस पहनने से महिला के शरीर में ब्लड सप्लाई रुक सकती है। ऐसा ही एक मामला ऑस्ट्रेलिया में सामने आया है। वहां स्किन टाइट जींस पहनने से 35 साल की महिला के पैरों के पीछे का हिस्सा फूल गया। महिला को परेशानी इतनी बढ़ गई कि उसके शरीर से जींस को काटकर अलग करना पड़ा। जर्नल ऑफ न्यूरोलॉजी, न्यूरोसर्जरी और साइकायट्री ने इस बारे में एक रिपोर्ट छापी है।
स्किनी जींस पहनकर कई घंटों तक किया काम
बीबीसी की एक रिपोर्ट के मुताबिक पीड़ित महिला ने स्किन टाइट जींस पहनकर कई घंटों तक घर का काम किया। शाम तक उसके पांव ठंडे पड़ गए और वह अलमारी साफ करते समय गिर गई। महिला फर्श पर बहुत देर तक पड़ी रही। वह उठ भी नहीं पा रही थी।
क्या है समस्या?
डॉक्टरों के मुताबिक इस समस्या को कंपार्टमेंटल सिड्रोम कहते हैं। स्किन टाइट जींस पहनने से परेशानी और बढ़ गई। एडिलेड के अस्पताल में महिला की जांच की गई तो डॉक्टरों ने पाया कि उसके पैर गर्म हैं। लेकिन उसकी मांसपेशियां कमजोर हो गई हैं। स्किन टाइट जींस पहनने से उसके पैरों के निचले हिस्से पर दबाव बना जिसके चलते उसकी मांसपेशियों को नुकसान पहुंचा। कुछ घंटे तक इलाज के बाद ही महिला बिना किसी मदद के चल सकी।
Skin tight jeans | treatment | World news